हेलेना क्रेवार The Inner Circle 22 में पेज इवैट क्लाइमर को फिनिश करने उतरेंगी – ‘सबमिशन लगाने की कोशिश करूंगी’

Grappling star Helena Crevar celebrates her debut victory at ONE Fight Night 39.

सबमिशन ग्रैपलिंग की पाउंड-फोर-पाउंड स्टार हेलेना क्रेवार ने ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू से दुनिया को अपनी ताकत दिखाई और अब वो दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए उतरेंगी।

19 वर्षीय सनसनी का सामना The Inner Circle 22 में होने वाले 10 मिनट के ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में अमेरिकी स्टार पेज इवैट क्लाइमर से होगा। इसका लाइव प्रसारण 17 जुलाई को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर किया जाएगा।

क्रेवार ने जनवरी में हुए अपने ONE डेब्यू में टेशया नोएलानी एलो को एस्टिमा लॉक के जरिए मात्र 100 सेकंड में ढेर कर दिया था।

अब उनका सामना एक मजबूत प्रतिद्वंदी से हो रहा है, जो कि 2026 ADCC वेस्ट कोस्ट ट्रायल्स विनर रही हैं और Legion American Jiu-Jitsu में कीनन कोर्नेलियस की देखरेग में ब्लैक बेल्ट हासिल की है।

क्रेवार कभी किसी चैलेंज से पीछे नहीं हटतीं और क्लाइमर इस मैच को दिलचस्प बना रही हैं।

उन्होंने कहा:

“वो एक बेहद कामयाब एथलीट हैं। मेरा मानना है कि उन्होंने नो-गी वर्ल्ड्स में मेडल जीता था और हाल ही में ADCC ट्राल्स भी अपने नाम किया है। इसलिए मुझे पता है कि वो बहुत मजबूत एथलीट हैं। उनका गेम काफी हद तक टेशया जैसा हो सकता है, जिसमें वो टॉप पोजिशन से खेलना पसंद करती हैं।

“पिछली बार मैं वजन में भारी एथलीट थी। इस बार शायद वो मुझसे भारी होंगी। लेकिन मैं फिर भी अपने गेम पर ही ध्यान दूंगी और जहां भी मौका मिलेगा, सबमिशन लगाने की कोशिश करूंगी क्योंकि मेरा पूरा गेम सबमिशन पर आधारित है।”

क्लाइमर की शारीरिक क्षमता के बावजूद क्रेवार बिना किसी चिंता के तैयार हैं। महान कोच जॉन डैनेहर की निगरानी में ट्रेनिंग करने वाली स्टार तकनीकी रूप से बहुत मजबूत और अटूट आत्मविश्वास वाली हैं।

उन्होंने अपनी तैयार को लेकर बात करते हुए कहा:

“मेरी तैयारी में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। मैं पहले भी अपने से बड़े एथलीट्स के खिलाफ मुकाबला कर चुकी हूं। मेरे लिए सबसे जरूरी है अपनी तकनीक को बेहतर करना और उसका इस्तेमाल बड़े और ज्यादा ताकतवर लोगों के खिलाफ करना।

“मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे जिम में कई बड़े ट्रेनिंग पार्टनर्स हैं। इसलिए मैं ज्यादा से ज्यादा बड़े लोगों के साथ ट्रेनिंग कर रही हूं, जो अपनी ताकत और तकनीक दोनों से मुझे चुनौती दे सकते हैं।”

क्रेवार का स्टाइल पॉइंट बटोरने वाला नहीं रहा है बल्कि वो ONE के सबमिशन वाले फॉर्मेट के लिए बनी हैं।

अब ग्रैपलिंग जगत की नजरें उन पर टिकी हैं कि वो किस तरह का प्रदर्शन करती हैं, वो भी एक बेहद मजबूत प्रतिद्वंदी के खिलाफ।

उन्होंने कहा:

“मेरी कोशिश हमेशा सबमिशन हासिल करने की रहती है। हम किसी भी पोजिशन में हों, मैं वहीं से सबमिशन लगाने और उसी तरीके से जीत हासिल करने की कोशिश करूंगी। ONE में अपनी दूसरी सबमिशन जीत हासिल करने के लिए मैं लगातार मौके तलाशती रहूंगी।”

क्रेवार की नजरें ONE वर्ल्ड टाइटल पर टिकीं, पाउंड-फोर-पाउंड दर्जे को स्वीकारा

जिस उम्र में एथलीट्स सही से करियर को दिशा भी नहीं दे पाते, उस उम्र में हेलेना क्रेवार ने खुद को खेल की सबसे बड़ी फाइटर के रूप में साबित कर दिया है।

ADCC इतिहास में सबसे कम उम्र में पोडियम पाना, 2025 IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन और 355-7 का धमाकेदार रिकॉर्ड, उनके ऐतिहासिक कारनामों की कहानी बयां करता है।

जो बात उन्हें बेहद खास बनाती है वो ये कि क्रेवार आसानी से लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर रही हैं।

उन्होंने साझा किया:

“अभी दुनिया की नंबर 1 पाउंड-फोर-पाउंड महिला ग्रैपलर होना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इस स्थान को बनाए रखना चाहती हूं। ONE Championship मुझे प्रेरित करता है कि मैं अपना नाम और आगे ले जाऊं और साबित करूं कि इतनी कम उम्र में भी मैं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला ग्रैपलर बन सकती हूं।

“मेरे लिए ये दबाव नहीं बल्कि प्रेरणा है। मैं अभी बहुत युवा हूं इसलिए मेरे पास कई चीजें हासिल करने के लिए काफी समय है। लेकिन अगर मैं उन्हें जल्दी हासिल कर पाती हूं तो ये और भी बेहतर होगा।”

ONE विमेंस सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल क्रेवार का सपना है। अगर वो 17 जुलाई के दिन पेज इवैट क्लाइमर को मात दे पाईं तो 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट के काफी करीब पहुंच जाएंगी।

लेकिन युवा सनसनी ने इसे लेकर धैर्य और दृढ़ निश्चय बनाया हुआ है।

क्रेवार ने कहा:

“मैं अब भी वर्ल्ड टाइटल के लिए मौका पाना चाहती हूं। इस मुकाबले के बाद हम देखेंगे और बात करेंगे कि क्या मुझे ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए लड़ने का मौका मिलेगा या फिर पहले एक और मुकाबला करना होगा और उसके बाद टाइटल शॉट मिलेगा। लेकिन मेरा लक्ष्य बिल्कुल साफ है: ONE में वर्ल्ड टाइटल जीतना।

“मुझे किसी तरह का दबाव महसूस नहीं होता। मैं बस आगे बढ़ने और ज्यादा से ज्यादा जीत हासिल करने के लिए प्रेरित महसूस करती हूं।”

न्यूज़ में और

Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48