The Inner Circle 22 और ONE Friday Fights 162 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
ONE Championship इस महीने के ट्रिपलहेडर की शुरुआत एशिया प्राइमटाइम पर होने वाले इवेंट्स के साथ करने जा रहा है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की 17 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 162 और The Inner Circle 22 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 22 के मेन इवेंट में मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला अपने खिताब को चीनी स्ट्राइकर झांग पेइमियान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित रीमैच में डिफेंड करेंगे। वहीं को-मेन इवेंट में पाउंड-फोर-पाउंड सबमिशन ग्रैपलिंग सुपरस्टार हेलेना क्रेवार अपने दूसरे प्रमोशनल मैच के लिए उतरेंगी और उनकी टक्कर हमतवन स्टार पेज इवैट क्लाइमर से होगा।
इसके तुरंत बाद फैंस को ONE Friday Fights 162 में 16 शानदार एथलीट्स 1,00,000 यूएस डॉलर का ONE Championship का ग्लोबल रोस्टर पाने के लिए जद्दोजहद करते दिखेंगे।
इसके मेन इवेंट में थाई एथलीट और पूर्व Siam Omnoi स्टेडियम चैैंपियन कोंगक्लाई सोर सोमाई का सामना मोरक्को के एडम बेनवारवार से होगा।
आप The Inner Circle 22 और ONE Friday Fights 162 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।