Ben_Woolliss hero 1200x1165 1
एक्टिव

बेन वूलिस

भार सीमा
145 LBS / 65.8 KG
हाइट
5'9" FT / 175 CM
आयु
32 Y
टीम
Soma Fight Club

बेन वूलिस के बारे में

बेन “द प्रॉब्लम” वूलिस का जन्म ही प्रतिस्पर्धा करने के लिए हुआ था। बस सवाल इतना था कि वो किस मंच पर अपनी पहचान बनाएंगे।

इंग्लैंड के ग्रिम्सबी में जन्मे और पले-बढ़े वूलिस बचपन में 1,500 मीटर दौड़ के प्रतिभाशाली धावक थे और उनका सपना ओलंपिक में हिस्सा लेने का था। लेकिन 13 साल की उम्र में उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। उनके स्कूल के एक कोच ने छात्रों, खासकर उन बच्चों को जो अक्सर स्कूल में झगड़ों में शामिल रहते थे, मार्शल आर्ट्स आज़माने के लिए आमंत्रित किया। युवा वूलिस पहली बार जिम पहुंचे और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

2017 में वो स्पोर्ट्स कोचिंग में बैचलर ऑफ साइंस की पढ़ाई के लिए हर्टफोर्डशायर चले गए। वहीं उन्होंने खुद को पूरी तरह ट्रेनिंग के लिए समर्पित कर दिया। अगले दो वर्षों तक वह लगभग जिम में ही रहने लगे और लगातार मेहनत से अपनी तेज, आक्रामक और रोमांचक फाइटिंग शैली विकसित की। इसी शैली ने उन्हें ब्रिटेन के किकबॉक्सिंग सर्किट में अलग पहचान दिलाई। उन्होंने कई खिताब जीते और देश के सबसे रोमांचक किकबॉक्सर्स में अपनी जगह बनाई।

फिर उनकी जिंदगी में क्रोहन रोग ने दस्तक दी और सब कुछ बदलने की कगार पर पहुंच गया।

इस ऑटोइम्यून बीमारी ने उनके शरीर को बुरी तरह प्रभावित किया। बीमारी के गंभीर दौर में उनकी हालत ऐसी हो जाती थी कि वो खड़े तक नहीं हो पाते थे। 26 साल की उम्र में वो बेहतर इलाज और रिकवरी की उम्मीद में इंडोनेशिया के बाली चले गए, लेकिन वहां उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और आखिरकार वापस ग्रिम्सबी लौटना पड़ा। इस दौरान उनका 15 किलो वजन कम हो गया और रोजमर्रा के कामों के लिए भी उन्हें अपने माता-पिता पर निर्भर रहना पड़ा।

डॉक्टरों ने साफ कहा कि सर्जरी ही एकमात्र विकल्प है, लेकिन उस ऑपरेशन का मतलब उनके कॉम्बैट स्पोर्ट्स करियर का अंत होता। वूलिस ने ये रास्ता अपनाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद उन्होंने अपने जीवन की सबसे प्रेरणादायक वापसी की। कड़े अनुशासन, जीवनशैली में बदलाव और लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने अपनी बीमारी को नियंत्रित करना सीखा। धीरे-धीरे उन्होंने एमेच्योर MMA मुकाबलों में वापसी की और फिर 2023 में प्रोफेशनल डेब्यू किया। उन्होंने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली चारों प्रोफेशनल फाइट्स पहले राउंड में फिनिश कर जीत लीं।

मई 2025 में वूलिस पूरी तरह फिट होकर दोबारा बाली लौटे। उन्होंने वहां ट्रेनिंग की और रीजनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। लेकिन उनके करियर का सबसे बड़ा मौका 2026 की शुरुआत में आया, जब उन्हें कम समय के नोटिस पर ONE Championship से कॉन्ट्रैक्ट मिला और उनका मुकाबला पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जॉन लिनेकर से तय हुआ।

उस रात वूलिस ने वो कर दिखाया, जो उनसे पहले कोई नहीं कर सका था। उन्होंने सिर्फ दो मिनट से भी कम समय में लेग किक्स के दम पर ब्राज़ीलियाई स्टार को हराकर सनसनीखेज जीत दर्ज की।

जिस इंसान ने अपने करियर और जिंदगी को लगभग खत्म होने की कगार से वापस खड़ा किया हो, उसके लिए रिंग में बिताया हर पल अनमोल होता है। और “द प्रॉब्लम” का इरादा है कि वो हर मौके को यादगार बनाए।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट खेल तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
हार
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3 (3:00)
किकबॉक्सिंग सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Yuki_Yoza avatar 500x345 1
युकी योज़ा
जापान
जापान
ONE Friday Fights 162 & The Inner Circle 22
हार
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3 (3:00)
किकबॉक्सिंग सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Petchtanong avatar 500 345
पेटटानोंग पेटफर्गस
थाईलैंड
थाईलैंड
ONE Fight Night 43: Tang vs. Gasanov
जीत
किकबॉक्सिंग
तकनीकी नॉकआउट (TKO) TKO
राउंड 1 (1:57)
किकबॉक्सिंग तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 1 (1:57)
राउंड 1 (1:57) John_Lineker avatar 500x345 4
जॉन लिनेकर
ब्राजील
ब्राजील
ONE Fight Night 41: Sinsamut vs. Jarvis

विश्लेषण

जीत - 1
हार - 2
1
तकनीकी नॉकआउट (TKO) TKO
0
0
सर्वसम्मत निर्णय UD
2

फिनिश रेट

फिनिश
1
फिनिश रेट
100%
जीत
1
टोटल बाउट्स
3

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
06m : 39s
कुल समय
0h : 19m : 57s

संबंधित आर्टिकल्स

Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war