इतिहास में पहली बार ONE Championship योकोहामा बुंटाई में प्रवेश करने जा रहा है, जहां शनिवार, 12 सितंबर को एक ऐसे शानदार मार्शल आर्ट्स इवेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसे ये शहर और जापान शायद ही कभी भूल पाए।
मेन इवेंट मैच में ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका दो खेलों में खिताब हासिल करने की ओर बढ़ना चाहेंगे।
25 वर्षीय इस धमाकेदार चैंपियन की बात करें तो वो 41 फाइट से अजेय हैं और खेल के सबसे घातक एथलीट्स में गिने जाते हैं। उनका सामना अपनी घरेलू घरती पर म्यांमार के धाकड़ स्टार हर लिंग ओम से एटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगा। ये नडाका के प्रोफेशनल करियर की पहली किकबॉक्सिंग फाइट है।
वहीं को-मेन इवेंट के फ्लाइवेट MMA मुकाबले में युया वाकामत्सु और विली वैल रूयेन टक्कर लेते हुए नजर आएंगे। दोनों को मौजूदा चैंपियन अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव से हार मिली है और दोनों जीत दर्ज कर रीमैच पाना चाहेंगे।
भारत में ONE SAMURAI 3 को live.onefc.com पर 12 सितंबर दोपहर 2 बजे से लाइव देखा जा सकता है।