ONE SAMURAI 3 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
थाईलैंड में एक जोरदार डबलहेडर के बाद ONE Championship की जापानी इवेंट सीरीज के तीसरे संस्करण के लिए “द लैंड ऑफ द राइज़िंग सन” में वापसी हो रही है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा योकोहामा बुंटाई से शनिवार, 12 सितंबर को ONE SAMURAI 3 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के एक्शन से भरपूर मैच देखने को मिलेंगे।
मेन इवेंट मैच में मौजूदा ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका योशीनारी अपना किकबॉक्सिंग डेब्यू करते हुए नजर आएंगे। उनकी टक्कर म्यांमार के लेथवेई स्टार हर लिंग ओम से होगी।
वहीं को-मेन इवेंट के फ्लाइवेट MMA मुकाबले में युया वाकामत्सु और विली वैल रूयेन टक्कर लेते हुए नजर आएंगे। दोनों को मौजूदा चैंपियन अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव से हार मिली है और दोनों जीत दर्ज कर रीमैच पाना चाहेंगे।
कार्ड में इसके अतिरिक्त पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन शिमोन योशीनारी, थाई फैन फेवरेट सुआब्लैक टोर प्रान49, पांच बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रयुया ओकुवाकी, RISE सुपर फेदरवेट चैंपियन ह्यूमा हिटाची, जापानी सनसनी “मिस्टर पैपर” ह्यू इवाटा आदि नजर आएंगे।
आप ONE SAMURAI 3 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।