सुआब्लैक ने स्टीफन इरविन के खिलाफ आई यादगार जीत पर बात की – ‘भरोसा था कि मैं उन्हें फिनिश कर दूंगा’

Suablack Tor Pran49 finishes Stephen Irvine with an elbow at ONE Fight Night 45 17

सुआब्लैक टोर प्रान49 मुश्किलों को पार करते हुए साल की सबसे लाजवाब वापसी में से एक के गवाह बने।

थाई फैन फेवरेट स्टार ने स्कॉटिश स्टार स्टीफन “एल मेटाडोर” इरविन को ONE Fight Night 45 के फ्लाइवेट मॉय थाई को-मेन इवेंट के दूसरे राउंड में नॉकआउट किया। शनिवार, 18 जुलाई को किए इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल किया।

NP Suablack टीम के प्रतिनिधि ने दमदार स्ट्राइक्स के साथ शुरुआत की, लेकिन इरविन ने लय पाते हुए एक बेहतरीन राइट हैंड के दम पर अपने विरोधी को नॉकडाउन किया।

इरविन ने मैच को अपने पक्ष में जाते देख दूसरे राउंड में तेज शुरुआत की। हालांकि, सुआब्लैक ने शुरुआत में अटैक से बचते हुए एक राइट हैंड के दम पर इरविन को नॉकडाउन किया। कुछ पलों बाद उन्होंने एक घातक लेफ्ट एल्बो के दम पर विरोधी को गिरा दिया और मैच अपनी तरफ मोड़ने में सफल रहे।

सुआब्लैक लगातार दो मैच हारने के बाद ये मैच में बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहे और ये उनके लिए बहुत मायने रखती है।

उन्होंने बताया:

“मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। इस बार मेरी कोशिश थी कि फैंस को अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन दिखाऊं।

“नॉकडाउन होने के बाद मैंने खुद को शांत रखा। फिर मैंने किसी तरह राउंड खत्म होने तक टिके रहने की कोशिश की क्योंकि मैंने पहले ही अपने फैंस और अपने परिवार से वादा किया था कि मैं ये जीत लेकर आऊंगा।”

जीत की सिक्वेंस बहुत ही दमदार रही। जैसे ही उन्होंने इरविन को ढ़लते हुए देखा, उन्होंने अपना पूरा अनुभव मैच को खत्म करने में लगा दिया।

जब कोहनी का वार उनके विरोधी पर लगा तो वो काउंट का जवाब देते हुए डगमगा रहे थे और अंत में रेफरी ने मैच को समाप्त करने का इशारा कर दिया।

उन्होंने बताया:

“जब रेफरी ने गिनती शुरू की, तब मुझे समझ आ गया कि वो चोटिल हो चुके हैं। इसलिए मैं तुरंत उनके पास गया ताकि एल्बो मारकर मुकाबला खत्म कर सकूं। ONE में मेरी ज्यादातर जीत एल्बो से ही आई हैं इसलिए मुझे पूरा भरोसा था कि मैं उन्हें उसी तरह फिनिश कर दूंगा।”

सुआब्लैक जैसे बेहद अनुभवी प्रतिद्वंदी, जिनके नाम करियर में 63-23 का शानदार रिकॉर्ड है, पहले राउंड में आए नॉकडाउन के बाद किसी भी तरह हार मानने को तैयार नहीं थे।

उन्होंने अपने करियर में ढेर सारे दिग्गजों का सामना किया है और जानते हैं कि बड़े स्टार्स एक गलती को पूरे मैच पर हावी नहीं होने देते बल्कि वो इससे सबक सीखते हुए मैच का पासा पलट देने का दम रखते हैं।

सुआब्लैक ने कहा:

“उनके प्रदर्शन से मुझे कोई हैरानी नहीं हुई क्योंकि मेरा मानना है कि मेरे और स्टीफन, हम दोनों के पास काफी फाइटिंग अनुभव है। रिंग में आखिरकार नतीजा ही मायने रखता है या तो मैं जीतता हूं या वो जीतता है। इस बार किस्मत मेरे साथ थी और मैं जीत गया। हो सकता है अगली बार उनकी बारी हो।”

सुआब्लैक ने परफॉर्मेंस बोनस अपनी पत्नी को समर्पित किया

सुआब्लैक टोर प्रान49 को ये तय करने में ज्यादा समय नहीं लगा कि वो 50,000 यूएस डॉलर की भारी-भरकम राशि का क्या करने वाले हैं।

एक फाइटर किन चुनौतियों से दो-चार होता है, इस बात का सबसे सही और सटीक अंदाजा सिर्फ उनके परिवार को होता है। सुआब्लैक के खेल और निजी जीवन में उनकी पत्नी का बहुत अहम योगदान रहा है।

जब बोनस की बारी आई तो वो उन्होंने अपने पत्नी के हवाले करने का प्लान बना लिया है।

NP Suablack के स्टार ने कहा:

“मैंने अभी तक ये तय नहीं किया था कि इस बोनस का क्या करूंगा, लेकिन मेरी इच्छा है कि मैं ये पूरा बोनस अपनी पत्नी को दे दूं। वो हमेशा मेरे साथ खड़ी रहती हैं और मेरे करियर के हर कदम पर मेरा साथ देती हैं। ट्रेनिंग और फाइट की तैयारी के लिए जो भी चीजें चाहिए होती हैं, वो हर तरह से मेरा समर्थन करती हैं। पहले जब भी मुझे बोनस मिला, मैंने उसे दूसरे लोगों के लिए खर्च किया। लेकिन इस बार मैं इसे अपनी पत्नी और अपने लिए इस्तेमाल करना चाहता हूं।”

बोनस जीतने और लय पाने के बाद अब सुआब्लैक की निगाहें भविष्य की ओर टिक गई हैं। और उनकी हिट लिस्ट में जापनी स्टार ह्यू का नाम शामिल हैं, जो कि उन्हें पहले हराने में सफल रहे हैं।

इसके अतिरिक्त वो बड़ी चीज पर ध्यान लगाए हुए हैं। फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन ढेर सारे दिग्गजों से भरा हुआ है और वो खिताबी मैच के करीब खुद को ले आए हैं।

उन्होंने अंत में कहा:

“मैं मॉय थाई और किकबॉक्सिंग दोनों के लिए तैयार हूं। मैं जन्म से ही फाइटर हूं इसलिए कोई भी नियम हो, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। हां, मैं जरूर किकबॉक्सिंग में ह्यू के खिलाफ रीमैच चाहता हूं। उसके बाद फिर कोई भी प्रतिद्वंदी हो, मुझे मंजूर है।

“मुझे नहीं लगता कि मैं अपने लक्ष्य से ज्यादा दूर हूं। मेरा मानना है कि बस दो-तीन और जीत मिल जाएं तो मेरा समय आ जाएगा।”

न्यूज़ में और

Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2