साल का पहला हाफ समाप्त हो चुका है और दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट्स फाइटर्स 2026 के दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं।
ONE Championship की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Fight Night 45 के बेहतरीन फाइट कार्ड के साथ वापसी हो रही है। यहां मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के 9 जोरदार मैच देखने को मिलेंगे।
मेन इवेंट मैच में अमेरिकी मॉय थाई के सबसे चर्चित नामों में से एक की रिंग में वापसी हो रही है। ल्यूक “द शेफ” लेसेई का सामना फेदरवेट मॉय थाई मुकाबले में अल्जीरिया के मोहम्मद यूनेस रबाह से होगा। पिछले मुकाबले में निको कैरिलो से हार के बाद लेसेई का प्रयास होगा कि वो वो एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटें। वहीं रबाह 2024 में एक अन्य अमेरिकी फाइटर एडी अबासोलो को पहले हरा चुके हैं।
को-मेन इवेंट की बात करें तो चर्चित थाई स्टार सुआब्लैक टोर प्रान49 की टक्कर फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में स्कॉटलैंड के स्टीफन इरविन से होगी। ये इरविन का यूएस प्राइमटाइम पर पहला मुकाबला होगा।
इसके अतिरिक्त शो में जिहिन राडज़ुआन, ब्लैक पैंथर, फिलिपे लोबो, लिटो आदिवांग, अयाका मियूरा समेत कई चर्चित नाम होंगे।
भारत में ONE Fight Night 45 को सुबह 6:30 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।