3 मुकाबले जो ONE Fight Night 45: Lessei Vs. Rabah को यादगार बना सकते हैं

MMA fighter Lito Adiwang punches Eko Roni Saputra at ONE Fight Night 43.

बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 45: Lessei vs. Rabah में जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिलेगा।

शनिवार, 18 जुलाई को होने वाले शो के मेन इवेंट मैच में ल्यूक “द शेफ” लेसेई और “द ईगल” मोहम्मद यूनेस रबाह के बीच एक अहम फेदरवेट मॉय थाई फाइट होगी।

इसके अतिरिक्त कार्ड में MMA और मॉय थाई के आठ जोरदार मुकाबले शामिल हैं, जिनमें बेहतरीन फाइट्स देखने को मिलेंगी और स्टार्स ग्लोबल स्टेज पर अपनी धमक जमाना चाहेंगे।

आइए उन मैचों पर चर्चा करते हैं जो शो को खास बना सकते हैं।

#1 सुआब्लैक Vs. स्टीफन इरविन

थाईलैंड के सुआब्लैक टोर प्रान49 और स्कॉटिश स्टार स्टीफन “एल मेटाडोर” इरविन की टक्कर एक फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगी। थाई स्टार ने ग्लोबल स्टेज पर छह जीत के साथ अपनी खास पहचान बनाई, लेकिन उन्होंने उसके बाद मुश्किलों का सामना किया।

उन्होंने फिर लगातार दो जीत के साथ वापसी की, मगर उन्हें एक बार फिर कठिन नतीजे देखने को मिले। अब वो जीत के साथ फिर से करियर को आगे बढ़ाना चाहेंगे।

उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे एक बेहद मजबूत प्रतिद्वंदी। इरविन ने ONE Friday Fights में 7-1 का शानदार रिकॉर्ड बनाया है और पिछले मुकाबले में रैम्बोंग सोर थेरापैट को हराकर 1,00,000 यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीता।

अब स्कॉटिश स्टार का प्रयास होगा कि वो ग्लोबल स्टेज पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखें और एक बड़े स्टार को मात दें। इस मैच में शुरु से लेकर अंत तक जबरदस्त फाइटिंग देखने को मिलेगी।

#2 ब्लैक पैंथर Vs. शॉन क्लिमेको

धाकड़ थाई फाइटर ब्लैक पैंथर और अमेरिकी स्टार शॉन “द वन” क्लिमेको के बीच फाइट बेहतरीन रहेगी।

Team Mehdi Zatout के एथलीट ने हार के साथ डेब्यू किया, मगर उसके बाद जीत का सिलसिला ऐसा बांधा कि पांच विरोधी धराशाई हो गए। उनके बैकफुट से काउंटर या फिर पंच व एल्बोज़ सभी ने जीत में अहम योगदान दिया है। वो 81-17 के रिकॉर्ड के साथ जीत के आंकड़े को आगे बढ़ना चाहेंगे।

“द वन” को अपने चार प्रमोशनल मैचों में अभी तक जीत और हार का बराबर अनुभव रहा है। उन्होंने पिछले मैच में अकिफ गुलुज़ादा को तीन राउंड तक पुश किया, मगर अंत में सर्वसम्मत निर्णय से हार मिली। अब वो जीत हासिल कर साबित करना चाहेंगे कि वो किसी भी विरोधी के लिए बड़ी चुनौती हैं।

#3 लिटो आदिवांग Vs. एंटोनियो सीज़र

फैन फेवरेट लिटो “थंडर किड” आदिवांग शॉर्ट नोटिस पर एक्शन में नजर आएंगे और उनका रुकने का कोई इरादा नहीं है।

स्ट्रॉवेट डिविजन से बाहर निकलकर Soma Fight Club के स्टार अलग ही नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने फ्लाइवेट डेब्यू में मॉरो मास्त्रोमरिनी को पहले राउंड में TKO से हराया। उसके बाद एको रोनी सपुत्रा को पहले राउंड में 34 सेकंड में ढेर किया। अब 18 करियर जीत के साथ वो डिविजन में बाकी एथलीट्स के लिए खतरा बन गए हैं।

आदिवांग की लय बिगाड़ने के लिए एंटोनियो “द फ्लैश” सीज़र रिंग में उतरेंगे। 22 वर्षीय स्टार पिछले आठ मैचों से अपराजित रहे हैं और बीते दो मैचों में सबमिशन से जीत दर्ज की हैं। अगर वो अपने पहले ही मैच में फिलीपीनो स्टार को हरा पाए तो रातों-रात बड़ा नाम बन जाएंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.