ONE SAMURAI 5 मेन इवेंट रिजल्ट: जोशुआ पैचीओ ने काइटो यामाकीटा को फिनिश कर खिताब को डिफेंड किया

Eduard Folayang celebrates Joshua Pacio's ONE Strawweight MMA World Title win

जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ने चौथे राउंड में 4:17 मिनट पर चैलेंजर काइटो “पॉकेट मॉन्क” यामाकीटा को आर्म-ट्रायंगल चोक लगाकर बेसुध कर दिया और ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को अपने कंधे पर बरकरार रखा।

इस नतीजे के साथ ONE SAMURAI 5 का समापन हुआ, जिसका बुधवार, 18 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो के इबारा वेव एरीना ओटा से लाइव प्रसारण किया गया था।

मेन इवेंट में फिलीपीनो स्टार अपने चैलेंजर के देश में मुकाबला करने उतरे, जो उनके प्रतिष्ठित खिताब के लिए सबसे खतरनाक चुनौतियों में से एक थे। लेकिन पैचीओ जिस चैंपियनशिप बेल्ट को लेकर रिंग में आए थे, उसे अपने पास बरकरार रखते हुए वापस लौटे।

पहले राउंड में जापानी चैलेंजर का दबदबा रहा। यामाकीटा ने पैचीओ को उठाकर कैनवास पर पटक दिया। जब दोनों फाइटर्स दोबारा अपने पैरों पर खड़े हुए, तो टोक्यो के 30 वर्षीय निवासी ने उन पर नी स्ट्राइक्स लगाईं और फिर से मैट पर गिरा दिया। वहां पैचीओ रिवर्स ट्रायंगल चोक में फंस गए और उन्हें राउंड के बाकी समय तक इससे बचने के लिए डिफेंड करना पड़ा।

दूसरा राउंड सबमिशन के लिए शतरंज की जंग में बदल गया। “पॉकेट मॉन्क” ने टेकडाउन की कोशिश की, जिसके बाद दोनों फाइटर्स एक-दूसरे से उलझ गए और बारी-बारी से सबमिशन लगाने का प्रयास करने लगे। एक समय पर फिलीपीनो चैंपियन ने लेग लॉक जकड़ लिया था, लेकिन यामाकीटा किसी तरह उससे निकलने में कामयाब रहे। इससे बेपरवाह “द पैशन” ने माउंट पोजिशन हासिल करते हुए राउंड का अंत किया, जहां से उन्होंने लगातार हैमर फिस्ट्स बरसाईं।

अगले पांच मिनट की पूरी फाइट कैनवास पर चली, जहां पैचीओ ने अपना नियंत्रण बनाए रखा। वो टॉप पोजिशन में बने रहे और लगातार पंच बरसाते रहे। जापानी ग्रैपलर ने अच्छी तरह से डिफेंड किया, लेकिन वो खुद कोई प्रभावी आक्रमण नहीं कर पाए और न ही अपनी स्थिति बेहतर बना सके।

चौथे राउंड में एक्शन फिर से मैट पर पहुंच गया और एक बार फिर दोनों फाइटर्स सबमिशन लगाने की कोशिशों में सहज नजर आए। लेकिन इसी दौरान हुई एक स्क्रैम्बल में पैचीओ ने अपने विरोधी की पीठ पर कब्जा कर लिया और आर्म-ट्रायंगल चोक जकड़ दिया, जिससे मुकाबले का अंत हो गया।

फिलीपींस MMA का परचम लहराने वाले नेशनल हीरो और Lions Nation MMA के 30 वर्षीय प्रतिनिधि के लिए अपने चैलेंजर की घरेलू सरजमीं पर हासिल की गई ये जीत उनके करियर का एक यादगार प्रदर्शन साबित हुई।

पैचीओ ने अपने करियर रिकॉर्ड को 25-5 तक पहुंचाया और जापान में अपने करियर की पहली जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने स्ट्रॉवेट डिविजन में अपने लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को और मजबूत किया, अपनी विरासत में एक नया अध्याय जोड़ा और उनके ताज पर नजरें गड़ाए बैठे हर दावेदार को एक साफ संदेश दे दिया।

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev attacks Aslamjon Ortikov at The Inner Circle 20
Eduard Folayang celebrates Joshua Pacio's ONE Strawweight MMA World Title win
Joshua Pacio and Jarred Brooks face off ahead of their ONE Strawweight MMA World Title fight
Tang Kai poses after beating Shamil Gasanov ONE Fight Night 43 33
Joshua Pacio celebrates his title victory over Mansur Malachiev at The Inner Circle 21
Keito Yamakita makes his way to the ring against Koyuru Tanoue at ONE SAMURAI 2
Nong O Hama Rodtang Jitmuangnon The Inner Circle 38 14
Anar Mammadov Superlek Jitmuangnon ONE Friday Fights 178 9
Rodtang Jitmuangon and Nong-O Hama face off ahead of The Inner Circle 38
Rodtang Jitmuangnon, Nong-O Hama, Shimon Yoshinari, and Ramadan Ondash return to the ONE Championship stage this week.
Rodtang Jitmuangnon in action at 172
Asadula Imangazaliev poses with his ONE World Title during The Inner Circle 39 open workout