ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल रिजल्ट्स: धमाकेदार मुकाबले में नोंग-ओ ने रोडटंग को पराजित किया

Nong O Hama Rodtang Jitmuangnon The Inner Circle 38 14

नोंग-ओ हामा ने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से हराया। ये मुकाबला शुक्रवार, 13 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में आयोजित The Inner Circle 38 में हुआ, जिसका लाइव प्रसारण live.onefc.com पर किया गया।

इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले का इंतजार फैंस लगभग एक साल से कर रहे थे। दोनों पूर्व चैंपियंस के बीच पिछले साल ONE 173 में वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए मुकाबला तय किया गया था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण रोडटंग ने अपना नाम वापस ले लिया था और नोंग-ओ हाइड्रेशन टेस्ट पास नहीं कर पाए थे।

दोनों थाई दिग्गज शानदार फॉर्म में थे और आखिरकार जब उनका आमना-सामना हुआ तो ये मुकाबला तुरंत यादगार बन गया। पहला राउंड बेहद बराबरी का रहा। रोडटंग ने शुरुआत में बॉडी पंचों से हमला किया, जबकि नोंग-ओ ने बाईं और दाईं किक्स लगाईं। दोनों फाइटर्स ने लो किक्स लगाने के संकेत दिए और लुम्पिनी स्टेडियम में तनाव लगातार बढ़ता गया।

Nong O Hama Rodtang Jitmuangnon The Inner Circle 38 19
फोटो क्रेडिट: ONE Championship

दूसरे राउंड में रोडटंग ने शुरुआत से ही तेज और आक्रामक रुख अपनाते हुए बॉडी पंचों से हमला किया, लेकिन नोंग-ओ ने उनके गार्ड को भेदते हुए एल्बो लगाई और नुकसान पहुंचाकर अंक बटोरे। इसके बाद उनकी बाएं पैर की हाई किक Jitmuangnon Gym के स्टार के गार्ड के ऊपर से निकलकर सिर पर लगी और वो वहीं ढेर हो गए। रोडटंग 8-काउंट के भीतर उठ खड़े हुए, लेकिन स्कोरकार्ड में पिछड़ गए।

तीसरे राउंड में रोडटंग ने मुकाबला फिनिश करने के लिए पूरा जोर लगा दिया क्योंकि जीत के लिए उन्हें इसकी जरूरत थी। लेकिन 40 वर्षीय नोंग-ओ ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए रोडटंग को क्लिंच में उलझाए रखा और राउंड पूरा कर लिया।

इस जीत के साथ नोंग-ओ ने ग्रां प्री के सेमीफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने रोडटंग को एक दुर्लभ हार का स्वाद चखाया और Evolve MMA व Superbon Training Camp के अनुभवी फाइटर ने मौजूदा समय के मॉय थाई के सबसे लोकप्रिय स्टार पर जीत हासिल की। भाईचारे को एक तरफ रखने का वादा करने और ये दावा करने के बाद कि उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है, उन्होंने अपना रिकॉर्ड बेहतर करते हुए 269-59 कर लिया।

Nong O Hama Rodtang Jitmuangnon The Inner Circle 38 11
फोटो क्रेडिट: ONE Championship

न्यूज़ में और

Nong O Hama Rodtang Jitmuangnon The Inner Circle 38 14
Anar Mammadov Superlek Jitmuangnon ONE Friday Fights 178 9
Rodtang Jitmuangon and Nong-O Hama face off ahead of The Inner Circle 38
Rodtang Jitmuangnon, Nong-O Hama, Shimon Yoshinari, and Ramadan Ondash return to the ONE Championship stage this week.
Rodtang Jitmuangnon in action at 172
Asadula Imangazaliev poses with his ONE World Title during The Inner Circle 39 open workout
Nong O Gaiyanghado Felipe Lobo ONE X 1920X1280 41 600x400
Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring