वे-इन के नतीजे: रोडटंग, नोंग-ओ, शिमोन और ओन्दाश ने फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के लिए तय वजन हासिल किया

Rodtang Jitmuangnon, Nong-O Hama, Shimon Yoshinari, and Ramadan Ondash return to the ONE Championship stage this week.

इवेंट की शुरुआती घंटी बजने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं और 2026-2027 ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और नोंग-ओ हामा शुक्रवार, 13 नवंबर को The Inner Circle 38 के मेन इवेंट में आमने-सामने होंगे। बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर इसका लाइव प्रसारण live.onefc.com के सब्सक्राइबर्स के लिए किया जाएगा।

थाईलैंड के दोनों दिग्गजों ने गुरुवार, 12 नवंबर को आधिकारिक वे-इन और हाइड्रेशन टेस्ट की प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी कर ली।

लंबे समय तक फ्लाइवेट डिविजन के बादशाह रहे रोडटंग का वजन 134.6 पाउंड रहा, जो डिविजन की 135 पाउंड की निर्धारित सीमा से कम है। दूसरे रैंक के कंटेंडर का लक्ष्य एक बार फिर अनडिस्प्यूटेड वर्ल्ड टाइटल तक पहुंचने का रास्ता बनाना और साबित करना है कि ग्रां प्री की प्रतिष्ठित सिल्वर बेल्ट उन्हीं की कमर पर सजनी चाहिए।

Nong O Hama celebrates his win over Kongthoranee Sor Sommai at The Inner Circle 20.
फोटो क्रेडिट: ONE Championship

वहीं नोंग-ओ ने भी बड़ी आसानी से 134.4 पाउंड वजन दर्ज कराया। आठ बार के पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और तीसरे रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर दूसरे वेट डिविजन में भी खिताब जीतने के कठिन मिशन पर हैं। इसी के साथ ऐतिहासिक मेन इवेंट में शामिल दोनों फाइटर्स ने सफलतापूर्वक सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।

हालांकि, ये दो दिग्गज थाई फाइटर्स ही एकमात्र टॉप स्ट्राइकर्स नहीं हैं, जो मुकाबले के लिए तैयार हैं।

पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन शिमोन योशीनारी और 20 वर्षीय सनसनी रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश ने भी फाइट से पहले की अंतिम बाधाओं को पार कर लिया है। इसके साथ ही टूर्नामेंट का दूसरा बहुप्रतीक्षित क्वार्टरफाइनल मुकाबला भी पक्का हो गया है। हालांकि, टेस्टिंग के दौरान “द स्कॉर्पियन” को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Ramadan Ondash celebrates his victory over Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle on May 29.
फोटो क्रेडिट: ONE Championship

दोनों के बीच होने वाला ये अहम मुकाबला पहले The Inner Circle 38 के को-मेन इवेंट के रूप में निर्धारित था, लेकिन अब इसे ONE Friday Fights 178 के शुरुआती मुकाबले के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिससे दुनियाभर के फैंस इस बेहद महत्वपूर्ण भिड़ंत को मुफ्त में लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे।

चौथे रैंक के जापानी तकनीकी स्ट्राइकर ने 134.8 पाउंड वजन दर्ज कराया। ग्लोबल स्टेज पर अपने सभी सात मुकाबलों में अपराजित रहे इस स्टार का इरादा बड़े मंच पर अपनी जीत की लय को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं देने का है।

उनके प्रतिद्वंदी और पांचवें रैंक के लेबनानी सनसनी ने भी आखिरकार 134.8 पाउंड वजन के साथ निर्धारित सीमा हासिल कर ली और हाइड्रेशन टेस्ट भी पास कर लिया। हालांकि, उन्होंने ये प्रक्रिया टेस्टिंग के लिए निर्धारित समयसीमा के बाहर पूरी की। इसके बावजूद मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा और टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने का प्रतिष्ठित अवसर दांव पर लगा रहेगा।

इस मुकाबले का विजेता सेमीफाइनल में रोडटंग और नोंग-ओ के बीच होने वाले मेन इवेंट के विजेता से भिड़ेगा। इसके बाद प्रतिष्ठित ग्रां प्री सिल्वर बेल्ट और ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम करने के लिए उन्हें सिर्फ दो जीत की जरूरत होगी।

न्यूज़ में और

Rodtang Jitmuangon and Nong-O Hama face off ahead of The Inner Circle 38
Rodtang Jitmuangnon, Nong-O Hama, Shimon Yoshinari, and Ramadan Ondash return to the ONE Championship stage this week.
Rodtang Jitmuangnon in action at 172
Asadula Imangazaliev poses with his ONE World Title during The Inner Circle 39 open workout
Nong O Gaiyanghado Felipe Lobo ONE X 1920X1280 41 600x400
Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.