रमादान ओन्दाश के बारे में
कुछ बच्चे बड़े होकर अपनी मंजिल तलाशते हैं। लेकिन रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश का बचपन ही उसी मंजिल के बीच बीता।
लेबनान के बेरूत में जन्मे और पले-बढ़े ओन्दाश ने महज साढ़े तीन साल की उम्र में अपने बड़े भाई अहमद के साथ परिवार के जिम में ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। वो मानते हैं कि शुरुआत में उन्हें ये खेल बिल्कुल पसंद नहीं था, लेकिन अहमद ने उन्हें कभी छोड़ने नहीं दिया। धीरे-धीरे, नौ या 10 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते वही अनिच्छा इस खेल के प्रति गहरे जुनून में बदल गई।
10 साल की उम्र में ओन्दाश अपने दूसरे बड़े भाई अब्दल्लाह के साथ पहली बार Tiger Muay Thai जिम पहुंचे। उसी साल उन्होंने प्रोफेशनल डेब्यू भी किया। हालांकि अपने पहले मुकाबले में उनसे कहीं बड़े और ज्यादा अनुभवी प्रतिद्वंदी के खिलाफ उन्हें हार मिली, लेकिन उस हार ने उनके अंदर खुद को साबित करने की और भी ज्यादा भूख जगा दी।
ओन्दाश ने 16 साल की उम्र तक लेबनान में पढ़ाई की। इसके बाद वो जर्मनी चले गए और फिर 2023 में अपने देश लौट आए। यही वापसी उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुई। जापान में खेले गए एक किकबॉक्सिंग मुकाबले ने उनका आत्मविश्वास फिर से बढ़ाया, जिसके बाद उन्होंने मॉय थाई की धरती थाईलैंड में जाकर खुद को सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स के खिलाफ परखना शुरू किया।
नतीजे शानदार रहे। ONE Friday Fights में ओन्दाश ने लगातार चार मुकाबले जीते और 4-0 का बेदाग रिकॉर्ड बनाया। इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें ONE Championship का बहुप्रतीक्षित छह अंकों वाला कॉन्ट्रैक्ट मिला।
लेकिन इस युवा स्टार के लिए फाइटिंग सिर्फ करियर या महत्वाकांक्षा नहीं है। उनके बड़े भाई अहमद और अब्दल्लाह दोनों मॉय थाई फाइटर हैं। अब्दल्लाह ने भी 2025 में ONE Friday Fights के जरिए ONE Championship का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। वहीं उनके पिता, जो तुर्की के पूर्व रेसलर रहे हैं, उन्होंने ही परिवार में कॉम्बैट स्पोर्ट्स की मजबूत नींव रखी।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
जीत
मॉय थाई
विभाजित निर्णय
SD
राउंड 3 (3:00)
|
मॉय थाई |
विभाजित निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
जोहान गज़ालीमलेशिया / संयुक्त राज्य अमेरिका
|
मलेशिया / संयुक्त राज्य अमेरिका |
ONE Friday Fights 164 & The Inner Circle 24 |
|||||
|
जीत
मॉय थाई
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (3:00)
|
मॉय थाई |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
सुरियानलैक पोर येनयिंगथाईलैंड
|
थाईलैंड |
ONE Friday Fights 156 & The Inner Circle |
|||||
|
हार
मॉय थाई
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (3:00)
|
मॉय थाई |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
अलिफ सोर डेचापैनथाईलैंड / मलेशिया
|
थाईलैंड / मलेशिया |
ONE Fight Night 38: Andrade vs. Baatarkhuu |
|||||
|
जीत
मॉय थाई
नॉकआउट (KO)
KO
राउंड 2 (0:33)
|
मॉय थाई |
नॉकआउट (KO)
राउंड 2 (0:33)
|
राउंड 2 (0:33) |
|
चार्टपयाक सकसाटूनथाईलैंड
|
थाईलैंड |
ONE Friday Fights 114 |
|||||
|
जीत
मॉय थाई
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (3:00)
|
मॉय थाई |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
कोंगचाई चानेडोनमुएंगथाईलैंड
|
थाईलैंड |
ONE Friday Fights 93 |
|||||
|
जीत
मॉय थाई
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (3:00)
|
मॉय थाई |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
|
पिचिटचाई पीके साइन्चाईथाईलैंड
|
थाईलैंड |
ONE Friday Fights 61 |
|||||