2026 ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के ओपनिंग राउंड में रोडटंग से भिड़ेंगे नोंग-ओ, शिमोन से होगी ओन्दाश की टक्कर

Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38

दुनिया के सबसे बेहतरीन 135-पाउंड स्ट्राइकर का ताज तय करने का सफर आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है क्योंकि The Inner Circle 38 के लिए 2026 ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के दो धमाकेदार क्वार्टरफाइनल मुकाबले तय कर दिए गए हैं।

ये ऐतिहासिक टूर्नामेंट शुक्रवार, 13 नवंबर को बैंकॉक, थाईलैंड के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम में सिर्फ मेंबर्स के लिए live.onefc.com पर लाइव शुरू होगा।

मॉय थाई इतिहास के अब तक के सबसे बेहतरीन आठ फाइटर्स वाला ये ब्रैकेट प्रतिष्ठित सिल्वर बेल्ट और मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन असादुला “द दागेस्तान निंजा” इमानगज़ालिएव तक सीधे पहुंचने के रास्ते के लिए होगा।

शुरुआत करते हुए पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का सामना पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा से होगा।

वहीं दूसरी तरफ खेल के दो सबसे जोशीले युवा सनसनी आमने-सामने होंगे, जब जापान के शिमोन योशीनारी का सामना लेबनान के रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश से एक बेहद अहम मुकाबले में होगा, जो दोनों के करियर को नई दिशा दे सकता है।

दो दिग्गजों की यादगार भिड़ंत

करीब एक साल से हर कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैन के कैलेंडर पर घूम रहा ये बड़ा मुकाबला आखिरकार होने जा रहा है। प्रमोशन के इतिहास के दो सबसे महान चैंपियंस, रोडटंग और नोंग-ओ, पिछले नवंबर ONE 173 में आमने-सामने होने वाले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। फाइट वीक के दौरान रोडटंग बीमार पड़ गए और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा, जिससे मुकाबला टालना पड़ा।

इसके बाद #2-रैंक के इस कंटेंडर ने अप्रैल में ONE SAMURAI 1 में टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा के खिलाफ लैजेंड के रिटायरमेंट मुकाबले में हिस्सा लिया। ये उन दोनों की पहली मुलाकात का रीमैच था, जहां “द आयरन मैन” ने महज 80 सेकंड में टकेरु को हरा दिया था। लेकिन इस बार टकेरु ने रोडटंग को पांचवें राउंड में TKO से हरा दिया।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ दोबारा करार करने के बाद Jitmuangnon Gym के इस फाइटर की नजरें अब अपनी 275वीं प्रोफेशनल जीत और उस ताज की तरफ वापसी पर हैं, जिस पर उन्होंने कभी पांच सफल टाइटल डिफेंस के साथ राज किया था।

उनके सामने होंगे #3-रैंक के मॉय थाई की एक और दिग्गज शख्सियत नोंग-ओ, जिन्होंने बेंटमवेट में लगातार सात टाइटल डिफेंस दर्ज कर प्रमोशन के इतिहास के सबसे दबदबे वाले राज में से एक कायम किया था। अब फ्लाइवेट में खुद को नए सिरे से ढालते हुए 39 वर्षीय लैजेंड करियर में 268 जीत और खेल के सबसे तकनीकी रूप से माहिर फाइटर्स में गिने जाने की पहचान लेकर उतरेंगे।

मार्च में रिक्त डिविजनल खिताब के लिए इमानगज़ालिएव के हाथों दूसरे राउंड में हार झेलने के बाद इस अनुभवी एथलीट ने जोरदार वापसी की। उन्होंने अपने हमवतन फाइटर कोंगथोरानी सोर सोमाई को The Inner Circle 20 में उनकी ट्रिलॉजी मुकाबले में एक स्ट्राइकिंग मास्टरक्लास के साथ बुरी तरह हरा किया और खुद को 26 पाउंड के गोल्ड की रेस में फिर से मजबूती से खड़ा कर लिया।

अब रोडटंग की सहनशक्ति और लगातार आगे बढ़ने वाला दबाव नोंग-ओ की सर्जिकल टाइमिंग और खतरनाक राइट किक्स से टकराएगा और जीतने वाला आधुनिक मॉय थाई इतिहास में अपनी खास जगह बना लेगा।

युवा स्टार्स की टक्कर में आमने-सामने होंगे शिमोन और रमादान

दिग्गज जहां पुराना हिसाब निपटा रहे हैं, वहीं खेल के दो सबसे तेजी से उभरते सितारे खुद को सबसे बड़े मंच पर साबित करने के लिए तैयार हैं।

डिविजन में चौथे नंबर के कंटेंडर शिमोन योशीनारी शायद 2026 ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के छुपे रुस्तम के तौर पर उतर रहे हैं। Eiwa Sports Gym के 22 वर्षीय पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के पास करियर में 27-1 का शानदार रिकॉर्ड है, जिसमें से छह जीत ONE के बैनर तले आई हैं।

उनकी पांचवीं प्रमोशनल जीत, ONE SAMURAI 1 में मलेशियाई युवा सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से, ने उन्हें एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट और ग्लोबल रोस्टर में जगह दिलाई। उनका सबसे बड़ा प्रदर्शन कुछ हफ्ते पहले ONE SAMURAI 3 में आया, जब उन्होंने अपने होम क्राउड के सामने थाई फैन फेवरेट सुआब्लैक टोर प्रान49 को जबरदस्त अंदाज में नॉकआउट से हराया।

इस बेदाग प्रमोशनल विजय रथ को रोकने की कोशिश करेंगे #5-रैंक के ओन्दाश, एक धमाकेदार 19 वर्षीय नॉकआउट आर्टिस्ट, जिनका करियर रिकॉर्ड 14-4 है। Tiger Muay Thai के इस फाइटर ने स्ट्रॉवेट में चार शानदार जीत के बाद अपना छह अंकों की राशि का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था।

मौजूदा ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अलिफ सोर डेचापैन के खिलाफ करीबी हार के बाद एक वेट क्लास ऊपर आने के बाद से “द स्कॉर्पियन” पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक नजर आए हैं। उन्होंने थाई एथलीट सुरियानलैक पोर येनयिंग और गज़ाली के खिलाफ लगातार जीत हासिल कर खुद को ब्रैकेट के एक बड़े खतरे के तौर पर स्थापित किया है।

स्टाइल के लिहाज से ये मुकाबला एक शानदार तकनीकी जंग का वादा करता है, जिसमें शिमोन की धारदार स्ट्राइकिंग और कॉम्बिनेशंस का सामना ओन्दाश की तेज हैंड स्पीड और बेखौफ आक्रामकता से होगा।

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
(From left) Nong-O Hama, Rodtang Jitmuangnon, Shimon Yoshinari, and Asadula Imangazaliev will be part of the 2026 ONE Flyweight Muay Thai World Grand Prix.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.