5 बड़ी बातें जो हमें ONE Friday Fights 114 से पता चलीं

Chartpayak Saksatoon Ramadan Ondash ONE Friday Fights 114 21 scaled

शुक्रवार, 27 जून को हुए ONE Friday Fights 114 ने मार्शल आर्ट्स फैंस को एक से बढ़कर एक एक्शन से भरपूर फाइट्स दीं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में 11 बाउट वाले कार्ड का आयोजन किया गया, जिसमें उभरते और स्थापित स्टार्स ने अपने-अपने प्रदर्शन से समां बांध दिया।

आइए जानते हैं कि पिछले हफ्ते हुए ONE Friday Fights 114 से क्या-क्या बातें निकलकर सामने आईं।

जीत से लय में लौटे सुआब्लैक

थाई सनसनी सुआब्लैक टोर प्रान49 लगातार हार के बाद 140-पाउंड किकबॉक्सिंग मैच के लिए संगारथिट लुकसाइकोंगडिन के खिलाफ उतरे।

अपने ONE करियर की शुरुआत छह जीत के साथ करने के बाद उन्हें लगातार तीन मुकाबलों में हार का मुंद देखना पड़ा। इस बार उनका सामना जीत के लिए भूखे और प्रतिभाशाली एथलीट से हुआ।

तीन राउंड की फाइट के दौरान सुआब्लैक ने प्रतिद्वंदी को पूरी तरह से छकाया और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत अपने नाम की।

जीत के बाद सुआब्लैक ने साबित कर दिया है कि वो एक खास स्ट्राइकर हैं और भविष्य में 26 पाउंड की बेल्ट के लिए जरूर जाएंगे।

सेकसन को हराने के बाद मुआंगथाई पर सबकी नजरें

ONE के बाहर के चार मुकाबलों में “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई को सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस बार उन्होंने बाज़ी पलट दी। साल के सबसे लाजवाब मैचों में से एक में उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

मुआंगथाई और सेकसन ने तीनों राउंड तक तेज गति के साथ एक दूसरे पर जमकर वार-पलटवार किए और कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। अंत में “एल्बो ज़ोम्बी” के वार ज्यादा सटीक और धारदार रहे।

ये मुआंगथाई की लगातार तीसरी जीत रही। ONE में 14 मुकाबलों के बाद लग रहा है कि मुआंगथाई ने सही राह पकड़ ली है और वो भविष्य में बड़े चैलेंजर्स को टक्कर देते दिखेंगे।

अनाने, अब्देलाली और पीटीटी का दमदार प्रदर्शन

तीन फाइटर्स ने अपने धमाकेदार फाइटिंग स्टाइल के दम पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफलता पाई।

पहले 17 वर्षीय सनसनी योनिस अनाने ने चीन के लिउ जन्चाओ पर करीबी मैच में सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने के छोटे भाई और एक पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन होने के चलते उनसे बहुत उम्मीदें थीं। लिउ के खिलाफ उनके प्रदर्शन ने साबित किया कि वो ग्लोबल स्टेज पर आने के हकदार हैं।

PTT Apichart Farm Elies Abdelali ONE Friday Fights 114 25

वहीं फेदरवेट मॉय थाई मैच में मशहूर थाई स्टार पीटीटी अपिचार्ट फार्म और इलियास अब्देलाली के मुकाबले ने बैंकॉक के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

अंत में अब्देलाली को बेहद करीबी मैच में विभाजित निर्णय से जीत मिली और उन्होंने एक बड़ा उलटफेर किया। मगर लगातार आगे बढ़ने वाले स्टाइल और निडर रवैये के चलते पीटीटी ने अपने फैंस की संख्या में जरूर इजाफा किया होगा।

ओन्दाश और ओर्तिकोव ने कॉन्ट्रैक्ट जीते

ONE Friday Fights 114 में दो एथलीट्स ने छह अंकों की राशि वाले ग्लोबल रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीतकर अपनी ताकत का दम दिखाया।

पहले 18 वर्षीय लेबनानी स्टार रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश ने चार्टपयाक सकसाटून के सात जीत से चले आ रहे विजय रथ पर दूसरे राउंड में लेफ्ट हुक से विराम लगाया। ये ONE में उनकी चौथी जीत और दूसरा फिनिश रहा।

उसके बाद अपराजित उज्बेक सनसनी असलमजोन ओर्तिकोव ने ONE में अपनी आठवीं जीत दर्ज कीं, जब उन्होंने घातक बॉडी किक से पेटसुकुमविट बोई बांगना को ढेर किया।

22 वर्षीय स्टार अपने अभी तक के करियर के लाजवाब रहे हैं और उन्होंने दमदार स्ट्राइकिंग के दम पर ग्लोबल स्टेज पर खास पहचान बना ली है।

नडाका की स्टार पावर लगातार बढ़ रही है

जापान के नडाका योशीनारी पहले ही 10 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और देश के सर्वश्रेष्ठ मॉय थाई फाइटर हैं।

शुक्रवार को अपने दूसरे ONE मुकाबले में उन्होंने बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई पर निर्णय से जीत हासिल कर अपनी स्टार पावर में इजाफा किया।

आसान शब्दों में कहें तो नडाका दुनिया के सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक हैं। अब वो लगातार 38 मैचों को जीत चुके हैं और उनकी उम्र मात्र 24 साल है। उन्होंने नवंबर में टोक्यो में होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri के लिए खुद को एक दमदार मैच के लिए तय कर लिया है।

नडाका के पास ONE Championship की गोल्ड बेल्ट के अतिरिक्त हर खिताब हैं और वो जरूर पहले ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा करना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34