ONE Friday Fights 114 रिजल्ट्स: मुआंगथाई ने सेकसन को पछाड़ा, ओर्तिकोव और ओन्दाश ने कॉन्ट्रैक्ट जीते

Seksan Or Kwanmuang Muangthai PK Saenchai ONE Friday Fights 114 19 scaled

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में शुक्रवार, 27 जून को ONE Friday Fights 114 का शानदार आयोजन किया गया।

लीड कार्ड में हुई 10 मॉय थाई और सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट्स में शुरु से लेकर अंत तक जोरदार एक्शन देखने को मिला।

आइए जानते हैं कि एशिया प्राइमटाइम पर हुए शो में क्या-क्या हुआ।

मुआंगथाई ने सेकसन को हराकर बदला पूरा किया

“एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई को आखिरकार 140-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंदी सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग को हराने में सफलता हासिल हुई।

सेकसन और मुआंगथाई ने फाइट के तीनों राउंड में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ अटैक किए और दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था।

अंत में जजों ने मुआंगथाई के पक्ष में फैसला सुनाया और उनका करियर रिकॉर्ड अब 207-46 हो गया।

अब्देलाली ने PTT को हराकर शानदार डेब्यू किया

इलियास अब्देलाली ने एक कड़े फेदरवेट मॉय थाई मुकाबले में पीटीटी अपिचार्ट फार्म पर विभाजित निर्णय से जीत हासिल करने में सफलता पाई।

अब्देलाली ने पहले राउंड में जैब और लीड हुक्स से विरोधी पर वार किए। पीटीटी ने दूसरे राउंड में आक्रामकता दिखाई। अब्देलाली ने तीसरे राउंड में अपने वार की गति को और बढ़ा दिया।

अंत में तीन में से दो जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और अब उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 9-1 हो गया।

ओर्तिकोव ने पेटसुकुमविट को पराजित कर छह अंकों की राशि का कॉन्ट्रैक्ट जीता

असलमजोन ओर्तिकोव ने फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में पेटसुकुमविट बोई बांगना को नॉकआउट कर ONE Championship के ग्लोबल रोस्टर में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

पहले दो राउंड के एक्शन के बाद उज्बेक एथलीट ने टीप किक विरोधी के पेट पर मारकर 2:33 मिनट पर जीत अपने नाम की।

इस जीत ने 22 वर्षीय स्टार के ONE रिकॉर्ड को 8-0, करियर रिकॉर्ड को 22-0 किया और साथ ही वो एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीतने में भी सफल रहे।

कोमपेट ने कोंगचाई को पराजित किया

Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 58

कोमपेट सिटसारावटसुएर ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई रीमैच में कोंगचाई चानेडोनमुएंग पर दबदबा बनाते हुए जीत दर्ज की।

लगातार दबाव बनाने की वजह से कोमपेट अपने प्रतिद्वंदी को सर्वसम्मत निर्णय से हराने में सफल रहे। ONE Championship में आई सातवीं जीत ने उनके करियर रिकॉर्ड को 90-21 कर दिया।

अनाने ने लिउ को मात देकर डेब्यू मैच जीता

योनिस अनाने ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में डेब्यू करते हुए चीन के लिउ जन्चाओ को कड़े मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने के छोटे भाई ने शुरु से लेकर अंत तक शानदार तरीके से अटैक किया और इसका फायदा उन्हें मिला।

जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया और उनका रिकॉर्ड 46-8 हो गया।

ओन्दाश ने चार्टपयाक को ढेर कर ग्लोबल रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीता

रमादान ओन्दाश ने ONE Championship में अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखा, जब उन्होंने स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में चार्टपयाक सकसाटून को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया।

ओन्दाश ने चार्टपयाक को 33 सेकंड पर एक लेफ्ट हुक जड़कर उन्हें ढेर कर दिया।

इस जीत ने उनके प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 69-15 कर दिया और वो एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीतने वाले सबसे कम उम्र के दूसरे फाइटर बने।

बैनलुएलोक को हराकर नडाका का ONE रिकॉर्ड 2-0

एटमवेट मॉय थाई मुकाबले में नडाका ने अपनी स्पीड और सटीकता के दम पर बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई को तीन राउंड तक छकाया।

बैनलुएलोक ने तीसरे और आखिरी राउंड में आक्रामकता दिखाई, मगर ये काफी नहीं था। अंत में 10 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने ONE Championship में अपने दूसरे मुकाबले को सर्वसम्मत निर्णय से जीता।

शिनागावा ने पेटफुपा को पराजित किया

असाही शिनागावा ने 128-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में पेटफुपा एकपुजिन को सर्वसम्मत निर्णय से हराने में सफलता पाई।

दूसरे राउंड में शिनागावा द्वारा किए गए दो नॉकडाउन ने उनकी जीत सुनिश्चित कर दी। इससे उनका करियर रिकॉर्ड 32-11 हो गया है।

मौनीन को मात देकर जुराई की ONE में दूसरी जीत

Jurai Ishii Youness Mounine ONE Friday Fights 114 10

जुराई इशी ने 120-पाउंड मॉय थाई फाइट में यूनेस मौनीन को दूसरे राउंड में नॉकआउट से हराकर ONE Championship में अपने लाजवाब सफर को जारी रखा।

इशी ने अपने विरोधी को दूसरे राउंड में पसलियों पर घुटने के वार से 2:57 मिनट पर ढेर कर दिया। ये उनकी प्रमोशन में दूसरी और करियर की 19वीं जीत रही।

सूडो ने मागोमेदोव पर दबदबा बनाकर जीत हासिल की

Takuma Sudo Shamsudin Magomedov ONE Friday Fights 114 29

टकुमा सूडो द्वारा बेंटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में किए गए लगातार लेग अटैक शमसुदीन मागोमेदोव पर भारी साबित हुए।

नतीजतन सूडो को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया और उनका अपना ONE Championship डेब्यू यादगार बनाया।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35