The Inner Circle 24 रिजल्ट्स: रमादान और अब्दल्लाह ओन्दाश की बड़ी जीत, असाही शिनागावा का शानदार प्रदर्शन

Ramadan Ondash connects with a right hand on Johan Ghazali at The Inner Circle 24.

The Inner Circle 24 के मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “द टॉर्मेंटर” एंख-ओर्गिल बाटरखू और एलबैक अलिशोव की फाइट से पहले तीन मॉय थाई मैचों ने समां बांध दिया।

बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में एशिया प्राइमटाइम पर हुए इवेंट का प्रसारण live.onefc.com पर हुआ, जिसमें शुरु से अंत तक जोरदार एक्शन देखने को मिला।

आइए यहां जानते हैं कि शुक्रवार, 31 जुलाई को हुए इस इवेंट में क्या-क्या हुआ

रमादान ओन्दाश ने जबरदस्त मुकाबले में गज़ाली को पछाड़ा

फ्लाइवेट मॉय थाई को-मेन इवेंट मैच में रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश ने थाईलैंड की राजधानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशियाई-अमेरिकी सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली को विभाजित निर्णय से हराया।

पहले करीबी राउंड के बाद लेबनानी स्टार ने दूसरे राउंड में अपनी गति बढ़ाई और सिर व बॉडी पर आगे बढ़ते हुए बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस जड़े।

गज़ाली ने बेपरवाह होकर इन अटैक को दरकिनार कर दिया और इनका जवाब एल्बोज़ से दिया। दोनों राउंड खत्म होने तक जबरदस्त गति के साथ हमले कर रहे थे।

तीसरे राउंड में दोनों 19 वर्षीय सुपरस्टार्स ने गियर बदलते हुए स्पीड बढ़ाई। “जोजो” ने लो किक व मिडल किक्स से अटैक किया और जैसे ही रमादान आगे आते तो टोमाहॉक एल्बो से वार की कोशिश की।

हालांकि, Tiger Muay Thai ने अपने पंचों पर भरोसा दिखाया और एक शानदार लेफ्ट हुक के दम पर विरोधी को लड़खड़ाने पर मजबूर कर दिया।

रिंग के बीच में दोनों ओर से वार-पलटवार जारी रहा, लेकिन आखिरी घंटी तक कोई भी फिनिश हासिल करने में सफल नहीं रहा। अंत में रमादान को विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया गया और उनका करियर रिकॉर्ड 14-4 हो गया।

“द स्कॉर्पियन” की छठी प्रमोशनल जीत से पहले उनके बड़े भाई अब्दल्लाह ओन्दाश ने लुम्पिनी स्टेडियम में दर्शकों को शांत करते हुए लाजवाब प्रदर्शन किया।

25 वर्षीय स्टार ने जुलाई 2024 में चोकप्रीचा पीके टॉमटीकलाइयोंट के खिलाफ बहुमत निर्णय से आई हार का बदला नॉकआउट से लिया। ये ग्लोबल स्टेज पर उनका लगातार पांचवां नॉकआउट रहे।

अब्दल्लाह ने पेट पर किक मारकर मात्र 19 सेकंड में अपने विरोधी को चारों खाने चित कर दिया। इसके साथ उनका करियर रिकॉर्ड 25-2 हो गया।

वहीं इवेंट की ओपनिंग बाउट में जापान के असाही शिनागावा ने डेब्यू कर रहे मैक्सिको के फाइटर सल्वाडोर “चाविटा” वेलाज़केज़ विलारेलो को ढेर करने में कामयाबी मिली।

Eiwa Sports Gym के प्रतिनिधि ने अपने विरोधी को दूसरे राउंड में तीन बार नॉकडाउन करते हुए 2:27 मिनट पर TKO से जीत हासिल की। इसके साथ उनका करियर रिकॉर्ड 35-12 हो गया।

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger lands a body kick on Natalia Diachkova at ONE Fight Night 46
Muay Thai World Champion Stella Hemetsberger kicks Natalia Diachkova in the body
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
ONE Championship Books Yoshinari vs. Suablack In Flyweight Muay Thai For ONE SAMURAI 3
Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.
Stella Hemetsberger with two ONE Championship belts in the ring.
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan
Nabil Anane at The Inner Circle 25
Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Suakim celebrates his win over Nabil Anane at The Inner Circle 25.
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25