The Inner Circle 24 के मेन इवेंट में एंख-ओर्गिल बाटरखू अपने ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को अपराजित अज़रबैजानी-रूसी स्टार एलबैक अलिशोव के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। पिछले साल दिसंबर में खिताब जीतने के बाद ये उनका पहला टाइटल डिफेंस होगा।
वहीं को-मेन इवेंट की बात करें तो दो 19 वर्षीय दोस्त अपनी दोस्ती को भुलाकर रिंग में टक्कर लेंगे। फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में 2019 से दोस्त रहे जोहान गज़ाली का सामना रमादान ओन्दाश से होगा।
इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 164 के मेन इवेंट में वटचाराफोन पीके साइन्चाई का सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में अल्जीरिया-फ्रांस के एथलीट अकरम हमीदी से होगा।
वहीं शो में फिलीपीना स्टार इसले एरिका बोमोगाओ, 16 वर्षीय सनसनी ओलिविया “डायमंड” बहसूस और 17 वर्षीय मॉय थाई स्टार्स कोंगमीचाई सोरबैंगराजन की वापसी देखने को मिलेगी।
आप The Inner Circle 24 और ONE Friday Fights 164 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।
Take ONE Championship wherever you go! Sign up now to gain access to latest news, unlock special offers and get first access to the best seats to our live events.
By submitting this form, you are agreeing to our collection, use and disclosure of your information under our Privacy Policy. You may unsubscribe from these communications at any time.