The Inner Circle 24 मेन इवेंट रिजल्ट: एलबैक अलिशोव ने एंख-ओर्गिल बाटरखू को चौंकाया, जीता बेंटमवेट MMA खिताब

Elbek Alyshov celebrates after capturing the ONE Bantamweight MMA World Championship at The Inner Circle 24.

अपराजित अज़रबैजानी-रूसी पावरहाउस एलबैक अलिशोव ने The Inner Circle 24 के मेन इवेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए “द टॉर्मेंटर” एंख-ओर्गिल बाटरखू को नॉकआउट कर ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है।

इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले का आयोजन एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से शुक्रवार, 31 जुलाई को किया गया।

27 वर्षीय स्टार ने इवेंट से पहले कहा था कि उनके पास डिविजनल चैंपियन का तेज छीनने के सभी हथियार मौजूद हैं और वो अपनी बात पर सौ फीसदी खरे साबित हुए।

अलिशोव ने शुरुआत में ही बाटरखू के टेकडाउन के प्रयास को विफल किया और फिर डबल लेग टेकडाउन के जरिए प्रभावशाली पोजिशन हासिल करने में जुट गए। वहां से Team Chingiz Allazov के एथलीट ने अपनी जूडो स्किल्स का उपयोग कर 37 वर्षीय स्टार को खतरा नहीं बनने दिया।

बाटरखू हालांकि उस पोजिशन से खड़े होकर अपने पैरों पर आ गए। जब दोनों आमने-सामने आए तो चैलेंजर ने उन पर एक शॉर्ट एल्बो दे मारी। इसके बावजूद मंगोलियाई योद्धा ने भी इसका जवाब शॉर्ट एल्बो से दिया।

“द टॉर्मेंटर” ने फिर अपनी ट्रेडमार्क स्पिनिंग किक लगाई, जो अलिशोव के चेहरे को छूकर निकल गई। पहले राउंड के खत्म होने तक दोनों ने वार-पलटवार किए। दूसरा राउंड कुछ ऐसे ही शुरु हुआ, लेकिन अज़रबैजानी-रूसी स्टार ने फाइट को खत्म करने का प्लान बना लिया था।

Elbek Alyshov tries to control Enkh Orgil Baatarkhuu on the canvas at The Inner Circle 24.
Photo Credit: ONE Championship

अलिशोव ने तुरंत सिंगल-लेग टेकडाउन से हमला किया, लेकिन 37 वर्षीय स्टार किमूरा लगाने का प्रयास किया। Team Chingiz Allazov के एथलीट ने खुद को खतरे से निकाला और दोनों पैरों पर खड़े होकर अटैक करने लगे।

बाटरखू ने उसके बाद हाई किक लगाई, लेकिन अलिशोव ने दो राइट अपरकट से जवाब दिया, जिसके चलते मौजूदा चैंपियन मैट पर जा गिरे। अलिशोव ने मौके का फायदा उठाकर दो ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाईं और रेफरी ने आकर दूसरे राउंड में 2:52 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

तकनीकी नॉकआउट से आई से जीत के साथ अलिशोव ने ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। वो अपने करियर रिकॉर्ड को 11-0 करने में सफल रहे, जिसमें 10 फिनिश शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने ONE चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस हासिल किया।

न्यूज़ में और

Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.