एलबैक अलिशोव ने The Inner Circle 24 में एंख-ओर्गिल बाटरखू को ध्वस्त करने का प्लान बनाया – ‘मेरे जैसा दूसरा कोई नहीं है’

Elbek Alyshov enters the ring against Carlo Bumina ang at ONE Fight Night 37

अजेय एलबैक अलिशोव अपने करियर की सबसे बड़ी फाइट के लिए The Inner Circle 24 में उतरने जा रहे हैं।

27 वर्षीय अज़रबैजानी-रूसी चैलेंजर का सामना ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “द टॉर्मेंटर” एंख-ओर्गिल बाटरखू से शुक्रवार, 31 जुलाई को खिताब के लिए होगा। इस जबरदस्त मुकाबले का लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर किया जाएगा।

अलिशोव के लिए बाटरखू इस बात का प्रमाण है कि दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन पर अपने जज्बे और दृढ़ता के दम पर कामयाबी हासिल की जा सकती है।

मंगोलियाई चैंपियन का करियर में अभी तक का सफर कमाल का रहा है। वो Road to ONE: Mongolia टूर्नामेंट के विजेता रहे और Netflix की हिट सीरीज Physical: Asia में नजर आए और पिछले साल के अंत में फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे को सबमिट कर ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने का कारनामा किया।

अलिशोव के मन में अपने विरोधी के लिए बहुत सम्मान है।

अपराजित चैलेंजर ने कहा:

“वो बहुत मजबूत हैं और इस डिविजन के हिसाब से काफी बड़े भी हैं। उनकी ठोड़ी भी बेहद मजबूत है। वो बहुत अलग अंदाज में स्ट्राइक करते हैं और तरह-तरह के अटैक का इस्तेमाल करते हैं। ग्रैपलिंग में भी वो सबमिशन के जरिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।

“वो आखिरी सेकंड तक फिनिश की तलाश में रहते हैं। रिंग के बीच पर उनका ही कब्जा रहता है। आज तक मैंने उनकी ऐसी कोई फाइट नहीं देखी, जिसमें वो पीछे हटे हों। ऐसा कभी नहीं हुआ।”

हालांकि, अलिशोव भी किसी से कुछ कम नहीं हैं। 10-0 के बेदाग रिकॉर्ड वाले अज़रबैजानी-रूसी पावरहाउस ने ONE में अपने दोनों फिलीपीनो विरोधियों को धूल चटाई है।

वो अपने ग्रैपलिंग गेम में प्रतिद्वंदियों का दम घोंट देते हैं और उनके पास हार मानने के अलावा कोई और मौका नहीं बचता। अलिशोव की स्किल्स किसी भी रूप में बाटरखू से कम नहीं हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं ऐसा फाइटर हूं जो अपने प्रतिद्वंदियों पर लगातार दबाव बनाकर रखता है, उन्हें बिल्कुल भी जगह नहीं देता, अपना गेम लागू करता है और मुकाबले को अपनी शर्तों पर लड़ता है। मैं खुद को इसी तरह देखता हूं।

“मेरा मानना है कि MMA में मेरी रेसलिंग सबसे बेहतरीन है सिर्फ ONE Championship में ही नहीं, बल्कि सभी संगठनों में। मुझे हर मूव की अच्छी समझ है, मैं कई कदम आगे का सोचता हूं और बहुत चालाकी से मुकाबला करता हूं। मुझे ये भी लगता है कि मैं हर पहलू में मजबूत फाइटर हूं, और MMA में रेसलिंग की बात करें, तो मेरे जैसा दूसरा कोई नहीं है।”

बाटरखू ने बेंटमवेट डिविजन में आई सभी चुनौतियों को पार किया है और दिखाया है कि उनमें काफी दमखम है।

हालांकि, हर मुकाबले से फाइटर को किसी न किसी तरह का नुकसान जरूर होता है और अलिशोव ने अपने प्रतिद्वंदी के हर मैच का बेहद करीब से अध्ययन किया है।

अलिशोव ने कहा:

“ग्रैपलिंग में मैं ज्यादा ऑलराउंड हूं और चोक लगाने में भी खुद को ज्यादा मजबूत मानता हूं। मुझे ये भी लगता है कि मेरी स्ट्राइकिंग ज्यादा सटीक है। मैं उनकी तरह इतने पंच या किक नहीं खाता। मेरी कोशिश रहती है कि मुझे बिल्कुल भी चोट न लगे।

“उन्होंने अपने करियर में कई बेहद कठिन मुकाबले लड़े हैं, लेकिन उन्हें कई बार नॉकडाउन भी होना पड़ा है। वो हर चीज दांव पर लगा देते हैं जबकि मैं बेवजह जोखिम लेने से बचता हूं। मैं बहुत सोच-समझकर और चुनिंदा तरीके से फाइट करता हूं। कुल मिलाकर मुझे लगता है कि ये मुकाबला इच्छाशक्ति की असली परीक्षा होगा।”

अलिशोव ने अंडरडॉग टैग को स्वीकारते हुए शानदार प्रदर्शन की बात कही

एलबैक अलिशोव बातों से ज्यादा प्रदर्शन करने में ज्यादा भरोसा रखते हैं। जिस तरह का एंख-ओर्गिल बाटरखू का अभी तक का प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए चैलेंजर की राह मुश्किल नजर आती है। मगर वो हर चुनौती के लिए तैयार खड़े हैं।

उन्होंने पूरी तरह से माना है कि विरोधी को बड़े मैचों का अच्छा-खासा अनुभव है, लेकिन अज़रबैजानी-रूसी स्टार को अपने आप पर पूरा विश्वास है।

अलिशोव ने समझाया:

“मुझे लगता है कि इस मुकाबले में अंडरडॉग माना जाना मेरे लिए सही है क्योंकि एंख के पास पांच राउंड की फाइट्स का काफी अनुभव है। उन्होंने लंबे समय तक मुकाबले लड़े हैं और दुनिया के बेहतरीन फाइटर्स का सामना किया है। मेरे पास अभी उतना अनुभव नहीं है।

“लेकिन इससे मुझे बिल्कुल भी डर नहीं लगता क्योंकि मैं जानता हूं कि असली चुनौतियां ही हमें आगे बढ़ाती हैं। और सिर्फ ऐसी चुनौतियों को पार करके ही हम अपने खेल को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं।”

तैयारी और रणनीति से इतर अलिशोव के पास शुक्रवार की शाम को जीत हासिल करने का प्लान तैयार है।

मैच से पहले आखिरी बयान में उन्होंने कहा कि वो लुम्पिनी स्टेडियम में बेवजह की आक्रामकता के बजाय जज्बे के साथ उतरेंगे ताकि एक शानदार फाइट देते हुए चैंपियन बन सकें।

उन्होंने अंत करते हुए कहा:

“ये मुकाबला किसी प्राचीन यूनानी युद्ध जैसा महसूस होता है। हमारा टकराव बेहद रोमांचक होगा, जैसे दो ताकतवर योद्धाओं के बीच जंग हो रही हो।

“31 जुलाई को फैंस एलबैक को जीत के लिए अपना सब कुछ झोंकते हुए देखेंगे। वो अपनी जगह पर डटे रहेंगे और लोग एक ऐसे योद्धा को देखेंगे जो यहां सिर्फ जीतने के इरादे से आया है।”

न्यूज़ में और

Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas