रमादान ओन्दाश ने जोहान गज़ाली से दोस्ती को ONE वर्ल्ड टाइटल तक पहुंचने का जरिया बनाया – ‘जीतूंगा या फिर सब कुछ झोंक दूंगा’

Johan Ghazali and Ramadan Ondash face off at The Inner Circle 23 on July 242

रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश ने जोहान “जोजो” गज़ाली को फाइट के लिए इसलिए चैलेंज नहीं किया कि उनकी दोस्ती में दरार आ गई है बल्कि इसलिए किया ताकि वो डिविजन के शिखर पर पहुंच सकें।

इन दो 19 वर्षीय सनसनी की पहली मुलाकात 2019 में एमेच्योर सर्किट पर हुई और तब से दोनों दोस्त बने हुए थे। हालांकि ओन्दाश ने पिछले मैच में सुरियानलैक पोर येनयिंग को हराने के बाद उन्हें फाइट के लिए ललकारा।

अब दोस्त से प्रतिद्वंदी बन चुके इन दोनों का सामना शुक्रवार, 31 जुलाई को The Inner Circle 24 के को-मेन इवेंट मैच में होगा। इस मुकाबले को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर देखा जा सकेगा।

ओन्दाश ने कहा:

“आप जानते हैं? मैं और अब्दल्लाह (ओन्दाश) भाई हैं, लेकिन हम हर दिन एक-दूसरे के खिलाफ ट्रेनिंग और स्पारिंग करते हैं। ये हमारा काम है, ये हमारा प्रोफेशन है। मुझे ONE Championship में अपना काम करना है।

“लेकिन मैं नहीं चाहता कि वो इसे व्यक्तिगत तौर पर लें। फाइट खत्म होने के बाद चाहे मैं जीतूं या हारूं, हम फिर से दोस्त होंगे। मुकाबले के बाद हम साथ बाहर जा सकते हैं, गोल्फ खेल सकते हैं या कुछ भी कर सकते हैं। मैं उन्हें खाने पर भी बुला सकता हूं।”

गज़ाली ने शुरुआत में उनके चैलेंज को लेकर सवाल उठाए थे कि कोई दोस्त को कैसे ललकार सकता है, लेकिन ओन्दाश ने कहा था कि ये कोई निजी दुश्मनी नहीं है। दोस्ती मैच खत्म के बाद भी जारी रह सकती है।

ओन्दाश को उम्मीद है कि “जोजो” मैच में जोरदार किक्स और ताबड़तोड़ पंचों के साथ उतरेंगे। इसे समस्या के रूप में देखने की बजाय उनका मानना है कि यहां उनकी स्पीड, बॉक्सिंग और ताकत अंदर पैदा करेगी।

उन्होंने बताया:

“वो एक मजबूत फाइटर हैं। मुझे लगता है कि उनकी रणनीति वही होगी जो अलीफ (सोर डेचापैन) हमेशा अपनाते हैं—आगे बढ़ते रहना और लगातार किक मारना। मेरे लिए ये अच्छी बात है। मुझे ऐसी फाइट पसंद है और इसमें मुझे मजा आएगा।

“ये मुकाबला मेरे लिए बहुत अहम है। इस फाइट में या तो मैं जीतूंगा या फिर सब कुछ झोंक दूंगा। हारने का कोई सवाल ही नहीं है।”

ओन्दाश ने गज़ाली के डिफेंस में कमियां निकाल ली हैं। उन्होंने कहा कि मलेशियाई-अमेरिकी स्टार अपने गार्ड और बॉडी को खुला छोड़ देते हैं, जिससे पंच और बॉडी शॉट्स लगाना आसान हो जाता है।

इन दोनों युवा स्टार्स को ONE में कभी नॉकआउट से हार नहीं मिली है और ओन्दाश अपने विरोधी को नॉकआउट करने वाले पहले शख्स बनना चाहते हैं।

ओन्दाश ने बताया:

“मैं अलग हूं। मैं ज्यादा तेज हूं। मेरे पास ज्यादा स्पीड है और ज्यादा ताकत भी।

“आप मुझे जानते हैं। मैं कभी भविष्यवाणी नहीं करता। लेकिन मैं नहीं चाहता कि ये मुकाबला फैसला जजों तक पहुंचे। मैंने पिछले दो-तीन महीनों से बहुत कड़ी मेहनत की है। मैंने एक दिन के लिए भी ट्रेनिंग नहीं छोड़ी।”

ओन्दाश गज़ाली को ONE वर्ल्ड टाइटल की तरफ बढ़ने का जरिया मानते हैं

रमादान ओन्दाश के लिए जोहान गज़ाली को हराना सिर्फ एक जीत से बढ़कर काफी कुछ है।

लेबनानी सनसनी ने ONE Championship में आने के बाद से 5-1 का प्रमोशनल रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने लगातार चार जीत दर्ज की, जिसमें चार्टपयाक सकसाटून को हराकर एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीतना भी शामिल है।

हालांकि पिछले साल दिसंबर में अलिफ सोर डेचापैन ने उन्हें हराकर विजय रथ पर विराम लगा दिया था और उसके बाद उन्होंने फ्लाइवेट डिविजन में डेब्यू कर सुरियानलैक पोर येनयिंग को मात दी।

ओन्दाश ने कहा:

“अब मुझे वर्ल्ड टाइटल के लिए मौका मिलना चाहिए। मेरे रास्ते में जो भी आए, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

ये युवा स्टार अपने बड़े भाई अहमद की देखरेख में तीन साल की उम्र से ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसी के जरिए वो एमेच्योर सर्किट, Tiger Muay Thai और फिर ग्लोबल स्टेज पर पहुंचे।

अब ओन्दाश का मानना है कि गज़ाली को हराने के बाद वो ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड की तरफ कामयाबी के साथ अपने कदम बढ़ा लेंगे। ओन्दाश के लिए गज़ाली एक दोस्त भी हैं और आगे बढ़ने का रास्ता भी। डिविजन के सबसे होनहार फाइटर्स को हराने के चलते उनका नाम काफी आगे हो जाएगा।

लेबनानी फाइटर ने अंत में कहा

“मैं इस फाइट में अपना सब कुछ झोंक देना चाहता हूं। या तो बेल्ट जीतूंगा या फिर पूरी जान लगा दूंगा। यही मेरा सपना है।”

न्यूज़ में और

Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2
Stamp Fairtex Alyse Anderson ONE Fight Night 10 57
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Wuttikrai Wor Chakrawut Mohammad Habibpour ONE Friday Fights 168
Lenny Blasi Worapon Lukjaoporongtom The Inner Circle 28
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28