दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship की 31 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 164 और The Inner Circle 24 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 24 के मेन इवेंट में एंख-ओर्गिल बाटरखू अपने ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को अपराजित अज़रबैजानी-रूसी स्टार एलबैक अलिशोव के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। पिछले साल दिसंबर में खिताब जीतने के बाद ये उनका पहला टाइटल डिफेंस होगा।
वहीं को-मेन इवेंट की बात करें तो दो दोस्त अपनी दोस्ती को भुलाकर रिंग में टक्कर लेंगे। फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में 2019 से दोस्त रहे जोहान गज़ाली का सामना रमादान ओन्दाश से होगा।
इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 164 के मेन इवेंट में वटचाराफोन पीके साइन्चाई का सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में अल्जीरिया-फ्रांस के एथलीट अकरम हमीदी से होगा।
भारत में The Inner Circle 24 को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 164 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।