एंख-ओर्गिल बाटरखू ने The Inner Circle 24 में एलबैक अलिशोव के लिए ‘सीक्रेट’ गेम प्लान बनाया – ‘खुलासा रिंग में करूंगा’

Enkh Orgil Baatarkhuu Aaron Canarte ONE Fight Night 27 30

मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “द टॉर्मेंटर” एंख-ओर्गिल बाटरखू के पास आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है और The Inner Circle 24 के मेन इवेंट में अपराजित चैलेंजर से भिड़ंत से भी इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मंगोलियाई के स्पोर्ट्स हीरो पहली बार अपने खिताब को अज़रबैजानी-रूसी स्टार एलबैक अलिशोव के खिलाफ 31 जुलाई को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में डिफेंड करेंगे। इस जबरदस्त मुकाबले को एशिया प्राइमटाइम पर live.onefc.com के जरिए देखा जा सकता है।

37 वर्षीय चैंपियन अपने प्रतिद्वंदी का पूरा सम्मान करते हैं। अलिशोव ने जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव और कार्लो “द बुल” बुमिना अंग को हराया है। यही कारनामा बाटरखू भी कर चुके हैं।

मंगोलियाई स्टार ने पिछले नतीजों के आधार पर माना कि उनके प्रतिद्वंदी काफी मजबूत हैं।

उन्होंने कहा:

“उन्होंने पाकाटिव और बुमिना-अंग, दोनों को फिनिश किया है, जिनका सामना मैं भी पहले कर चुका हूं। मैंने उन दोनों के खिलाफ तीसरे राउंड तक फाइट लड़ी थी, जबकि उन्होंने उन्हें उससे पहले ही फिनिश कर दिया। इसलिए नतीजों के आधार पर मैं मानता हूं कि वो काफी मजबूत हैं और शायद मुझसे भी बेहतर हो सकते हैं।”

भले ही “द टॉर्मेंटर” खुद की तारीफ नहीं कर रहे हों, लेकिन उनका ग्राउंड गेम कमाल का है। उन्होंने पिछले मैच में फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे को सबमिशन से मात देकर डिविजन की गोल्ड बेल्ट जीती थी।

इतनी तगड़ी ग्रिप युवा दिनों में खदान में काम कर बनी है। पिछले मैच में उनका ध्यान मुख्य रूप से स्ट्राइकिंग पर था और इस बार उन्होंने अलिशोव की ग्रैपलिंग को ध्वस्त करने पर फोकस किया है।

37 वर्षीय स्टार ने बताया:

“मैंने अब तक जिन भी प्रतिद्वंदियों का सामना किया है और भविष्य में जिनसे भी करूंगा, उन सभी की अपनी अलग शैली और खासियत है। मेरी किसी खास तरह के प्रतिद्वंदी को लेकर कोई पसंद नहीं है। लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि ONE Championship मेरे सामने जिसे भी उतारेगा, मैं उसका सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।

“फैब्रिसियो के खिलाफ मुकाबले में मैं उनकी स्ट्राइकिंग को लेकर थोड़ा सतर्क था। इस बार मेरा प्रतिद्वंदी एक ग्रैपलर है। जहां तक मेरी रोज की ट्रेनिंग का सवाल है, उसमें ज्यादा फर्क नहीं है। लेकिन क्योंकि वो ग्रैपलिंग में माहिर हैं इसलिए हमने अपनी तैयारी में कुछ बदलाव किए हैं। वो अभी राज ही रहने दें, उनका खुलासा मैं रिंग में करूंगा।”

बाटरखू ने अलिशोव की कमजोरी का पता लगाया

भले ही एंख-ओर्गिल बाटरखू इस हफ्ते की फाइट को लेकर आत्मविश्वास से भरे हों, लेकिन वो किसी भी तरह एलबैक अलिशोव के खतरे को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं।

ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ने The Inner Circle 24 को लेकर होमवर्क पूरा किया है। हालांकि उन्होंने पूरी तरह से ये छिपाकर रखा है कि उन्होंने विरोधी की क्या कमजोरी ढूंढ़ निकाली है।

“द टॉर्मेंटर” ने कहा:

“एलबैक अलिशोव निश्चित तौर पर एक मजबूत प्रतिद्वंदी हैं। लेकिन जाहिर है, उनकी भी कुछ कमजोरियां हैं। मैंने उन्हें नोटिस किया है। हर फाइटर की कुछ न कुछ कमजोरियां होती हैं, यहां तक कि वर्ल्ड चैंपियंस की भी।

“लेकिन मैं अभी उनके बारे में कुछ नहीं बताऊंगा क्योंकि हो सकता है कि वो उन पर काम करना शुरू कर दें। मैं उनकी उस कमजोरी को तलाशूंगा और रिंग में उसी का फायदा उठाऊंगा।”

मंगोलियाई स्टार 31 जुलाई को अपने खिताब की रक्षा करना चाहते हैं।

विरोधी का अपराजित रिकॉर्ड और मैचों को खत्म कर देने की काबिलियत का वो सम्मान करते हैं, लेकिन उससे किसी तरह का डर नहीं हैं। उनका मानना है कि अलिशोव उनके लिए सिर्फ अगले प्रतिद्वंदी मात्र हैं।

बाटरखू ने बताया:

“वो मेरा आखिरी या सबसे बड़ा इम्तिहान नहीं हैं। आगे मुझे उनसे भी ज्यादा मजबूत प्रतिद्वंदियों का सामना करना होगा। मेरे लिए ये मेरे काम का ही हिस्सा है।

“लेकिन मैं मानता हूं कि वो मेरे सामने एक अलग तरह की चुनौती लेकर आए हैं। उनके जैसी स्किल वाले फाइटर का सामना मैंने पहले कभी नहीं किया।”

न्यूज़ में और

Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2
Stamp Fairtex Alyse Anderson ONE Fight Night 10 57
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Wuttikrai Wor Chakrawut Mohammad Habibpour ONE Friday Fights 168
Lenny Blasi Worapon Lukjaoporongtom The Inner Circle 28
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28