31 जुलाई को होने वाले The Inner Circle 24 के पूरे बाउट कार्ड की घोषणा

Enkh Orgil Baatarkhuu Fabricio Andrade ONE Fight Night 38 28

इस हफ्ते भी 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट दांव पर लगी होगी और मेंबर-ओनली इवेंट का लाइव प्रसारण सिर्फ और सिर्फ live.onefc.com पर किया जाएगा।

शुक्रवार, 31 जुलाई को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से The Inner Circle 24 का आयोजन होगा, जिसमें ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए चैंपियन अपने खिताब का बचाव करते हुए दिखेंगे तो वहीं दो स्टार्स अपनी दोस्ती भुलाकर रिंग में एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे।

मेन इवेंट में “द टॉर्मेंटर” एंख-ओर्गिल बाटरखू पहली बार अपने ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को अपराजित अज़रबैजानी फिनिशर एलबैक अलिशोव के खिलाफ डिफेंड करते दिखेंगे।

साल 2025 बाटरखू के लिए बहुत ही यादगार रहा। मंगोलिया स्टार Netflix’s Physical: Asia में टीम मंगोलिया का हिस्सा रहे, देश के राष्ट्रपति ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया और उन्होंने फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे को हराकर ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीता।

फाइट में संयमित रहने, जबरदस्त शारीरिक काबिलियत और घातक अवतार के लिए उन्हें “द टॉर्मेंटर” निकनेम मिला है।

उनके प्रतिद्वंदी अलिशोव की बात करें तो उनके नाम 10-0 का शानदार रिकॉर्ड है, जिसमें से नौ जीत फिनिश के जरिए आई हैं। उन्होंने प्रमोशन के अपने पहले दो मैचों में फिलीपींस के कार्लो “द बुल” बुमिना-अंग, जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव को मात दी।

अपने तेज-तर्रार स्टाइल के दम पर उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर दस्तक दी और जल्द ही वो किसी भी वर्ल्ड चैंपियन के लिए एक खतरे के रूप में सामने आए।

अलिशोव बाटरखू की लय को तोड़ने के लिए आ रहे हैं।

वहीं को-मेन इवेंट में जोहान “जोजो” गज़ाली का सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश से होगा। 19 साल के ये दोनों प्रतिद्वंदी बचपन से कई सारे टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेते आए हैं और एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। लेकिन अब दोनों एक दूसरे को नॉकआउट करना चाहते हैं।

इनकी दोस्ती की शुरुआत 2019 में एमेच्योर सर्किट से हुई, मगर दोनों का कभी आमना-सामना नहीं हुआ क्योंकि वे अलग-अलग भार वर्ग में मुकाबले करते थे। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से बदल गई है।

मलेशियाई-अमेरिकी सनसनी ने 2023 में छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया तो वहीं ओन्दाश ने ये कारनामा 2025 में किया और उसके बाद फ्लाइवेट डिविजन में आकर अपने दोस्त को फाइट के लिए ललकारा।

गज़ाली ने तुरंत उनके चैलेंज को स्वीकार किया और अब दोनों 31 जुलाई को भिड़ने जा रहे हैं।

The Inner Circle 24 का फुल कार्ड

  • एंख-ओर्गिल बाटरखू vs. एलबैक अलिशोव (ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • जोहान गज़ाली vs. रमादान ओन्दाश (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • चोकप्रीचा पीके टॉमटीक्लाइयोंट vs. अब्दल्लाह ओन्दाश (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • सल्वाडोर वेलाज़केज़ विलारेलो vs. असाही शिनागावा (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)

न्यूज़ में और

Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2