एंख-ओर्गिल बाटरखू The Inner Circle 24 में वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने के लिए तैयार – ‘जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा’

Enkh-Orgil Baatarkhuu celebrates his World Title win against Fabricio Andrade at ONE Fight Night 38.

“द टॉर्मेंटर” एंख-ओर्गिल बाटरखू ने अपने पिछले मुकाबले के जरिए मंगोलिया के खेल इतिहास के सबसे स्वर्णिम पलों में से एक दिया। अब वो शुक्रवार, 31 जुलाई को The Inner Circle 24 के मेन इवेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन अपनी 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट को अपराजित अज़रबैजानी-रूसी स्टार एलबैक अलिशोव के खिलाफ लुम्पिनी स्टेडियम में दांव पर लगाएंगे। इस इवेंट का लाइव प्रसारण live.onefc.com पर देखने को मिलेगा।

Team Tungaa और Shandas MMA के प्रतिनिधि ने पिछले दिसंबर में हुए ONE Fight Night 38 में फैब्रिसियो एंड्राडे को चौथे राउंड में सबमिशन से हराकर खिताब जीता था।

37 वर्षीय एथलीट ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले मंगोलिया के दूसरे फाइटर बने और उनका मानना है कि मैच में चाहे नतीजा कुछ भी हो, वो एकदम तैयार हैं।

बाटरखू ने onefc.com को बताया: 

“इस बार फाइट का नतीजा चाहे जो भी हो, जिंदगी आगे बढ़ती रहेगी। अगर मैं जीतता हूं तो भविष्य में मुझे फिर से अपने बेल्ट का बचाव करना होगा। और अगर मैं हार जाता हूं तो उसे दोबारा हासिल करने के लिए पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। यही खेल का हिस्सा है।”

वो किसी भी सूरत में अपने प्रतिद्वंदी अलिशोव को हल्के में नहीं ले रहे हैं। अपराजित अज़रबैजानी-रूसी स्टार संगठन में दो लगातार जीत के साथ इस खिताबी मुकाबले के लिए उतरेंगे।

“द टॉर्मेंटर” ने भी मानना है कि उनके विरोधी की ग्रैपलिंग बेहतरीन है।

उन्होंने बताया:

“वो मेरे लिए एक अच्छे प्रतिद्वंदी हैं। वो बेहद मजबूत और तकनीकी रूप से शानदार ग्रैपलर हैं। जब उनका सबमिशन पूरी तरह लग जाता है तो वो अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश करने में बहुत माहिर हैं। हो सकता है कि वो मुझसे बेहतर रेसलर हों, लेकिन अभी ये कहना जल्दबाजी होगी।

“इसका असली जवाब तो फाइट वाले दिन रिंग में ही मिलेगा। मैं मानता हूं कि इस बार वो मेरे लिए पहले से ज्यादा मजबूत चुनौती हैं। लेकिन मैं चैंपियन हूं और मैं अपनी बेल्ट जरूर डिफेंड करूंगा”

इस मुकाबले के लिए की गई कड़ी मेहनत के बाद बाटरखू को अंदाजा है कि जब दोनों The Inner Circle 24 में टकराएंगे तो उन्हें किस तरह से सफलता मिलेगी।

मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ने कहा:

“हालांकि मैंने कहा कि वो एक मजबूत प्रतिद्वंदी हैं, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि जीत मेरी ही होगी। उनका फाइटिंग स्टाइल काफी हद तक मेरी जैसा है, इसलिए मुझे लगता है कि उनके खिलाफ अपनी रणनीति लागू करना मेरे लिए आसान रहेगा।

“मेरी पूरी सोच सिर्फ इस फाइट को जीतने पर है। मुझे लगता है कि इस मुकाबले में जीतने की संभावना मेरी उनसे ज्यादा है।”

जब तक मैच चलेगा, जबरदस्त टक्कर होगी

एंख-ओर्गिल बाटरखू फाइट के संभावित नतीजे को लेकर जरा भी हिचकिचा नहीं रहे हैं।

जब उनसे मैच की भविष्यवाणी को लेकर पूछा गया तो उनका जवाब साफ था: फिनिश। भले ही उनकी नजरें नतीजे पर टिक गई हैं, लेकिन बेंटमवेट MMA किंग जानते हैं कि उनके सामने रिंग में कौन होगा।

उन्होंने कहा:

“नतीजे का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है, लेकिन मेरा लक्ष्य तो फिनिश हासिल करना ही रहेगा। वो एक मजबूत प्रतिद्वंदी हैं इसलिए रिंग में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

“हर फाइटर अपनी रणनीति बनाकर आता है, लेकिन रिंग में उतरने के बाद कई बार चीजें पूरी तरह बदल जाती हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने भी मेरे खिलाफ कोई खास तैयारी की होगी इसलिए मैं एक कठिन मुकाबले की उम्मीद कर रहा हूं।”

अगर वो अपने करियर का 10वां फिनिश हासिल करने में भी नाकाम रहे तब भी 25 मिनट की वर्ल्ड चैंपियनशिप बाउट के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं।

पांच राउंड के मुकाबलों के लिए तैयारी इस धुरंधर के लिए कोई नई बात नहीं है। वो अच्छी तरह से जानते हैं कि अलिशोव उनके स्टाइल का करीब से अध्य्यन करेंगे और उन्होंने भी विरोधी को अच्छे से पढ़ा है।

37 वर्षीय स्टार ने कहा:

“मुझे पूरा यकीन है कि उन्होंने मेरे फाइटिंग स्टाइल का अच्छी तरह अध्ययन किया होगा। हम दोनों पहले भी पांच राउंड के मुकाबले लड़ चुके हैं इसलिए मैं भी एक कठिन पांच राउंड की फाइट के लिए पूरी तैयारी कर रहा हूं।

“मुझे पूरा भरोसा है कि वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने आएंगे। बाकी जो भी होगा, उसका जवाब मैं रिंग में दूंगा।”

न्यूज़ में और

Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2
Stamp Fairtex Alyse Anderson ONE Fight Night 10 57
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Wuttikrai Wor Chakrawut Mohammad Habibpour ONE Friday Fights 168
Lenny Blasi Worapon Lukjaoporongtom The Inner Circle 28
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28