The Inner Circle और ONE Friday Fights 156 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled

कई हफ्तों तक शानदार मार्शल आर्ट्स एक्शन पेश करने के बाद ONE Championship इस महीने का शानदार समापन करने के लिए तैयार है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 29 मई को The Inner Circle और ONE Friday Fights 156 का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इन दो इवेंट्स का आयोजन एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से होगा।

The Inner Circle के मेन इवेंट में लेबनानी युवा स्टार रमादान ओन्दाश फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में डेब्यू करते हुए दिखेंगे। उनका सामना अनुभवी थाई स्टार सुरियानलैक पोर येनयिंग से होगा। इससे पहले उनके बड़े भाई अब्दल्लाह ओन्दाश की टक्कर स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में डेनक्रियांगक्राई माविन मॉयथाई से होगी।

दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगसुक सिटसारावटसुएर ONE Friday Fights 156 के मेन इवेंट मैच में शिरकत करते हुए दिखेंगे। वो प्रमोशन में डेब्यू करने जा रहे उज़्बेकिस्तानी स्ट्राइकर हकिमोव अनिसजोन से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में टक्कर लेंगे।

इसके अतिरिक्त दो दर्जन से ज्यादा MMA फाइटर्स, मॉय थाई स्ट्राइकर्स और किकबॉक्सर्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट और ONE Championship के ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने के लिए भिड़ते हुए नजर आएंगे।

आप ONE Friday Fights 156 और The Inner Circle के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
कोंगसुक सिटसारावटसुएर ने हकिमोव “वॉरियर” अनिसजोन को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:17 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
मोंग्कोलडेटलैक पोर पिम-ओन ने रुसलान तुक्तारोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग
पेटमुआंगश्री वानखोंगोम एमबीके ने डिओगो मिगेल सिल्वा को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
सोंगपैंडिन चोर केउविसेट ने गुआनयू सोर रटचानीकुल को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
बकजो सिटखुनमा ने टैंडियाओ पोर प्राविट को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:02 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
पेटबैंगसराय पोर एओटलाबैंगसराय ने वनचना बोमुआंगपैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
परवीज़ हामिदझोनोव ने मोंजित “शॉटगन” यैन को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 0:26 मिनट में
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग
कोसेई योशिडा ने होआंग जिया डाई को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:02 मिनट में

The Inner Circle


फ्लाइवेट मॉय थाई
रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश ने सुरियानलैक पोर येनयिंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
अब्दल्लाह ओन्दाश ने डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:37 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
ज़ेनप सेटिनटेस ने टैंगटैंग सुआनसुनंधाजिम को विभाजित निर्णय से हराया
एटमवेट किकबॉक्सिंग
युटो हिरायामा ने ली-चिह “येह सिफु” येह को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:48 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
अदिलेत “शुमकर” कालेन्देरोव ने जांग “सीरियस” सियोन ग्यु को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35