5 उभरते हुए स्टार्स जो ONE Friday Fights 114 में कॉन्ट्रैक्ट जीत सकते हैं

Yodthongthai Sor Sommai Aslamjon Ortikov ONE Friday Fights 78 27 scaled

ONE Friday Fights 114 में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की वीकली एशिया प्राइमटाइम इवेंट सीरीज के अगले संस्करण में हालिया समय के सबसे बेहतरीन मैच शामिल हैं।

27 जून को बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इवेंट में ढेर सारे उभरते हुए स्टार्स हैं, जो ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं।

कई सारे एथलीट्स एक लाख यूएस डॉलर का प्रमोशनल कॉन्ट्रैक्ट जीतने के बेहद करीब आ गए हैं और वो बस ऐसा करने से एक शानदार जीत दूर हैं।

आइए ऐसे ही पांच फाइटर्स के नाम पर चर्चा करते हैं, जो ONE Friday Fights 114 में छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीत सकते हैं।

#1 असलमजोन ओर्तिकोव

अपराजित सनसनी असलमजोन ओर्तिकोव ONE Friday Fights के सात मैचों में बहुत ही शानदार नजर आए हैं और अब उनका सामना अपने करियर के सबसे बड़े और अहम मैच में अनुभवी पेटसुकुमविट बोई बांगना से होगा।

22 वर्षीय ओर्तिकोव ने अपने शानदार और घातक खेल के दम पर मॉय थाई के सबसे तेजी से उभरते हुए स्टार्स में से एक के रूप में जगह बना ली है।

ये बात तय है कि उज्बेकिस्तानी स्टार अपने करियर में बड़े आयाम हासिल करेंगे। पेटसुकुमविट जैसे स्टार पर मिली एक और जीत उनके नाम और रुतबे को आगे बढ़ाते हुए उन्हें स्टारडम तक लेकर जा सकती है।

#2 रमादान ओन्दाश

लेबनान के रमादान ओन्दाश ONE Friday Fights में अपनी चौथी जीत की तलाश में होंगे, जब उनका सामना थाई स्टार चार्टपयाक सकसाटून से होगा।

तेज-तर्रार गति से स्ट्राइक्स लगाने वाले 18 वर्षीय स्टार ने अपने लाजवाब खेल के दम पर ONE के ग्लोबल फैन बेस के सामने अलग पहचान बनाई है। दर्शकों को खुश कर देने वाले स्टाइल के अलावा स्ट्रॉवेट सनसनी ने साबित किया है कि वो अनुभवी फाइटर्स का सामना कर सकते हैं।

“द स्कॉर्पियन” की सबसे कठिन परीक्षा अब चार्टपयाक के खिलाफ होगी, लेकिन अगर उनकी जीत का सिलसिला जारी रहा तो वो छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीत सकते हैं।

#4 चार्टपयाक

वहीं चार्टपयाक भी कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करने और ONE के ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने की दहलीज पर खड़े हैं। 26 वर्षीय स्टार ने ONE Friday Fights में तहलका मचा दिया है। उन्होंने अपने सभी सात मैचों में जीत दर्ज की और पांच फिनिश हासिल किए हैं।

चार्टपयाक एक ऑलराउंड मॉय थाई फाइटर हैं, जो किसी भी रेंज से फाइट को खत्म कर सकते हैं। लेकिन उनका सबसे अच्छा काम बेहतरीन बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन और जबरदस्त पंचिंग ताकत की वजह से आता है।

आसान शब्दों में कहें तो उनमें ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन का स्थाई सदस्य बनने की काबिलियत है और ओन्दाश पर जीत उनकी किस्मत का दरवाजा खोल देगी।

#4 पीटीटी

भले ही पीटीटी अपिचार्ट फार्म अपना प्रमोशनल डेब्यू करने जा रहे हैं, लेकिन अनुभवी स्टार जल्द ही खुद को सितारों से सजे फेदरवेट मॉय थाई डिविजन के शिखर पर पा सकते हैं। उनका पहले मैच में सामना 22 वर्षीय फ्रेंच स्टार इलियास अब्देलाली से होगा।

थाईलैंड में 130 से ज्यादा प्रोफेशनल फाइट्स के अनुभवी और ढेर सारे टाइटल जीतने वाले पीटीटी सालों के अनुभव और फिनिशिंग की जबरदस्त काबिलियत के दम पर अपना ONE डेब्यू करने जा रहे हैं।

उनके करियर की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए एक जीत उन्हें मेन रोस्टर में जगह दिला सकती है।

#5 बैनलुएलोक

बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई ने अभी तक ONE Friday Fights में तीन धमाकेदार नॉकआउट्स हासिल किए हैं, लेकिन अब वो मशहूर जापानी सुपरस्टार नडाका योशीनारी के खिलाफ अपने करियर की सबसे खास जीत की तलाश में होंगे।

भले ही वो एटमवेट डिविजन में मुकाबला करते हों, लेकिन बैनलुएलोक के पास भारी डिविजनों में फाइट करने वाले स्ट्राइकर्स जैसी ताकत है। 28 वर्षीय स्टार के कॉम्बिनेशन बहुत ही दमदार होते हैं और उन्होंने खुद को बैंकॉक के फेवरेट स्ट्राइकर्स में से एक स्थापित कर लिया है।

अब उनका सामना नडाका के रूप में 10 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन से हो रहा है। यहां मिली एक जीत उन्हें रातों-रात बड़ा सुपरस्टार बनाते हुए छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट दिलवा देगी।

मॉय थाई में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)