The Inner Circle 38 और ONE Friday Fights 178 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
ONE Championship की इस हफ्ते एक शानदार डबलहेडर के साथ धमाकेदार वापसी होने जा रही है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 13 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर The Inner Circle 38 और ONE Friday Fights 178 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
फैंस को यहां 2026-2027 ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के दो क्वार्टरफाइनल मैच देखने को मिलेंगे।
The Inner Circle 38 के मेन इवेंट में #2-रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी करते हुए #3-रैंक के कंटेंडर नोंग-ओ हामा से पहले क्वार्टरफाइनल मैच में भिड़ेंगे।
इसके तुरंत बाद ONE Friday Fights 178 के मैच शुरु होंगे और शो की शुरुआत दूसरे क्वार्टरफाइनल से होगी, जहां #4-रैंक के शिमोन योशीनारी का सामना #5-रैंक के रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश से होगा।
फिर मेन इवेंट में रोडटंग की टीम के साथी सुपरलैक जित्मुआंगनोन का सामना अज़रबैजानी स्टार अनर मामादोव से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगा।
इसके अतिरिक्त दो दर्जन से अधिक मॉय थाई और MMA स्टार्स 1,00,000 यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट और ONE Championship के ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने के लिए जीतने का प्रयास करेंगे।
आप The Inner Circle 38 और ONE Friday Fights 178 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।