ONE Fight Night 45 मेन इवेंट रिजल्ट: ल्यूक लेसेई ने मोहम्मद यूनेस रबाह पर बेहतरीन जीत दर्ज की

Muay Thai fighter Luke Lessei kicks Mohamed Younes Rabah

ल्यूक “द शेफ” लेसेई ने अपने करियर का सबसे दमदार प्रदर्शन करते हुए ONE Fight Night 45 के मेन इवेंट में “द ईगल” मोहम्मद यूनेस रबाह को सर्वसम्मत निर्णय से हराने में सफलता पाई। इस इवेंट का लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से शनिवार, 18 जुलाई को किया गया।

ये जीत अमेरिकी स्टार के लिए इससे बेहतर समय पर नहीं आ सकती थी।

अभी ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए दावेदार सामने आने बाकी हैं और आइवा निवासी ने दिखा दिया है कि वो डिविजन के बेहतरीन एथलीट्स में से एक हैं।

Muay Thai fighter Luke Lessei punches Mohamed Younes Rabah
Photo Credit: ONE Championship

पहले राउंड में दोनों तरफ से संभलकर शुरुआत देखने को मिली।

लेसेई ने बॉडी किक्स को पकड़कर लो किक्स से काउंटर किया और पुश किक्स का इस्तेमाल कर रेंज पर नियंत्रण रखा। पहले राउंड के बीच में रबाह ने लय बदली और हाई किक के साथ-साथ बॉडी हुक्स भी लगाए।

“द शेफ” ने दूसरे राउंड में बॉडी किक अपने 29 वर्षीय अल्जीरियाई विरोधी पर लगाई। रबाह ने लो किक्स लगाते हुए वन-टू पंच का उपयोग किया। क्लिंच से छूटने के बाद लेसेई ने एक दमदार पंच लगाया, जिसके बाद वो पहली बार इस राउंड में दबदबा बनाते दिखाते दिखे। फिर उन्होंने पंच के बाद पंच लगाने जारी रखे।

Muay Thai fighter Luke Lessei kicks Mohamed Younes Rabah
Photo Credit: ONE Championship

तीसरे और अंतिम राउंड में बॉडी किक्स लगती रहीं और एक लेफ्ट हैंड ने रबाह को झकझोर दिया।

लेसेई आत्मविश्वास में नजर आ रहे थे। “द ईगल” ने मैच के अंतिम पलों में तेजी से वार किए ताकि फेदरवेट मॉय थाई मैच को किसी तरह अपने पक्ष में किया जा सके। आखिरी घंटे बजने से पहले दोनों ने एक दूसरे पर हमले जारी रखे। जजों ने तीन राउंड के बाद अमेरिकी स्टार को विजेता घोषित किया।

ये जीत लेसेई के लिए बहुत अहम है क्योंकि वो पिछले साल नवंबर में मौजूदा ONE अंतरिम फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो के खिलाफ हार बैठे थे। अब जीत के साथ उनका करियर रिकॉर्ड 9-3 हो गया और उन्होंने वर्ल्ड टाइटल मैच की तरफ कामयाबी से कदम बढ़ा दिए हैं।

न्यूज़ में और

Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48