ONE Fight Night 45: Lessei Vs. Rabah – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Luke Lessei Cody Jerome ONE Fight Night 27 51

ग्लोबल फैंस के लिए एशिया प्राइमटाइम पर दो धमाकेदार शो के आयोजन के बाद ONE Championship ट्रिपलहेडर का समापन ONE Fight Night 45: Lessei vs. Rabah के साथ करने के लिए तैयार है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Fight Night 45 के बेहतरीन फाइट कार्ड में मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के 9 जोरदार मैच देखने को मिलेंगे।

मेन इवेंट मैच में अमेरिकी मॉय थाई के सबसे चर्चित नामों में से एक की रिंग में वापसी हो रही है। ल्यूक “द शेफ” लेसेई का सामना फेदरवेट मॉय थाई मुकाबले में अल्जीरिया के मोहम्मद यूनेस रबाह से होगा।

को-मेन इवेंट की बात करें तो चर्चित थाई स्टार सुआब्लैक टोर प्रान49 की टक्कर फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में स्कॉटलैंड के स्टीफन इरविन से होगी। ये इरविन का यूएस प्राइमटाइम पर पहला मुकाबला होगा।

इसके अतिरिक्त शो में लिटो आदिवांग, शॉन क्लिमेको, जिहिन राडज़ुआन, अयाका मियूरा आदि स्टार्स एक्शन में देखने को मिलेंगे।

आप ONE Fight Night 45 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फेदरवेट मॉय थाई
ल्यूक “द शेफ” लेसेई ने मोहम्मद “द ईगल” यूनेस रबाह को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
सुआब्लैक टोर प्रान49 ने स्टीफन “एल मेटाडोर” इरविन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:39 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
एंटोनियो “द फ्लैश” सीज़र ने लिटो “थंडर किड” आदिवांग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
अनास्तासिया “एनीमेल” निकोलाकाकोस ने जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन को विभाजित निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
दिमित्री “द साइलेंट असासिन” कोवटन ने फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
ली “द फ्लैश” सेउंग चेओल ने बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
ब्लैक पैंथर ने शॉन “द वन” क्लिमेको को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
विक्टोरिया “विक” सूज़ा ने अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
रुसलान सतिएव ने सांझार “टोरनेडो” ज़किरोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Muay Thai fighter Luke Lessei kicks Mohamed Younes Rabah
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Luke Lessei Cody Jerome ONE Fight Night 27 51
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Grappling star Helena Crevar celebrates her debut victory at ONE Fight Night 39.
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Kiamran Nabati and Nontachai
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Jaradchai Maxjandee punches Othman Rhouni at ONE Friday Fights 161
Joshua Pacio celebrates his ONE World Title victory over Mansur Malachiev at The Inner Circle 21
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21