ONE Fight Night 48 के लिए एर्दोगन Vs. इलियट MMA फाइट, लेसेई Vs. गेस्ट मॉय थाई मैचों की घोषणा

Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October

ONE Championship ने ONE Fight Night 48 के मेन इवेंट का ऐलान कर दिया है, जिसमें दो हेवीवेट MMA फाइटर्स की टक्कर से डिविजन की तस्वीर बदल सकती है।

अपराजित टर्किश पावरहाउस शामिल एर्दोगन का सामना ब्रिटिश नॉकआउट मशीन पॉल “किंग ऑफ द नॉर्थ” इलियट से शनिवार, 3 अक्टूबर को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेेडियम में होगा। वहीं उसी कार्ड में अमेरिका के ल्यूक “द शेफ” लेसेई की भिड़ंत इंग्लैंड के चार्ली गेस्ट से फेदरवेट मॉय थाई मैच में होगी।

एर्दोगन की बात करें तो वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में सबसे घातक फिनिशर्स में से एक के रूप में उभरे हैं।

दागेस्तान में जन्मे 36 वर्षीय साउथपॉ (बाएं हाथ के) के फाइटर के नाम 13-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड है और उन्होंने ONE में अपनी सभी पांच जीत फिनिश से हासिल की हैं। उनका संगठन में हर फाइट का औसत सिर्फ और सिर्फ दो मिनट व 34 सेकंड है।

फ्रीस्टाइल रेसलिंग के बैकग्राउंड वाले स्टार फाइट किसी भी जगह खत्म करने का दम रखते हैं। एक अपराजित रिकॉर्ड, फाइट को जल्दी खत्म करने की काबिलियत उन्हें बहुत ही घातक फाइटर बनाती है और वो वेकेंट (रिक्त) ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं।

उनका सामना ऐसे फाइटर से होगा, जिन्हें हाल के ONE इतिहास के सबसे यादगार फिनिश में से एक हासिल किया है।

34 वर्षीय इलियट के नाम 7-2 का प्रमोशनल रिकॉर्ड है और उन्होंने ये सभी जीत फिनिश से हासिल की हैं। संगठन में मुश्किल शुरुआत के बाद इंग्लिश स्टार ने लगातार नॉकआउट जीत दर्ज की हैं।

जून महीने में हुए ONE Fight Night 44 में उन्होंने रीगन अपशॉ को महज छह सेकंड में ढेर कर दिया था, जो कि प्रमोशन के इतिहास के सबसे तेज फिनिश में से एक रहा।

एर्दोगन की तरह ही वो भी 3 अक्टूबर को वेकेंट हेवीवेट बेल्ट के दावेदार बन सकते हैं।

लेसेई और गेस्ट के बीच होने वाला फेदरवेट मॉय थाई मैच ONE Fight Night 48 के कार्ड को खास बना रहा है।

लेसेई, 30 वर्षीय अमेरिकी जिनके नाम 9-3 का करियर रिकॉर्ड है, ने अभी तक संगठन में मिले-जुले परिणाम देखे गए है। हालांकि, उन्होंने जुलाई में “द ईगल” मोहम्मद यूनेस रबाह के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

अपने विरोधियों को पुश किक्स से पीछे धकेलने वाले अमेरिकी स्टार जीत के क्रम को आगे बढ़ाते हुए फेदरवेट मॉय थाई रैंक्स में ऊपर आना चाहते हैं।

Impact MMA और Tiger Muay Thai के 30 वर्षीय स्ट्राइकर गेस्ट के नाम 38-15 का करियर रिकॉर्ड है।

उन्होंने इस साल ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू ONE Fight Night 44 के जरिए किया और सैम फिट्जजेराल्ड को तीन नॉकडाउन के दम पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराने में सफलता पाई।

अभी फेदरवेट मॉय थाई डिविजन में कोई टॉप कंटेंडर नहीं है और वो 3 अक्टूबर को शानदार प्रदर्शन से अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.