ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल रिजल्ट: इमानगज़ालिएव ने The Inner Circle 39 में ओर्तिकोव को करीबी मुकाबले में हराकर खिताब बरकरार रखा

Asadula Imangazaliev lands a kick to Aslamjon Ortikov's midsection at The Inner Circle 39.

जून में उन्होंने दुनिया को पांच राउंड का जबरदस्त एक्शन दिखाया था और फिर The Inner Circle 39 के मेन इवेंट में एक बार फिर वैसी ही रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। अपराजित ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन असादुला “द दागेस्तान निंजा” इमानगज़ालिएव और #1-रैंक के कंटेंडर असलमजोन “एल पैंटेरा” ओर्तिकोव के बीच इस बार भी इतना करीबी मुकाबला हुआ कि दोनों को अलग करना बेहद मुश्किल था।

आखिरकार, इमानगज़ालिएव ने एक और बेहद करीबी मुकाबले में ओर्तिकोव को विभाजित निर्णय से हराकर पहली बार अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। इसके साथ ही उन्होंने ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली, जहां उनका सामना अपराजित “बैड” उबैद हुसैन से होगा। हुसैन ने एशिया प्राइमटाइम पर आयोजित इस शानदार इवेंट के को-मेन इवेंट में तीन राउंड तक दमदार प्रदर्शन कर अंतिम चार में जगह बनाई।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम में हुआ उनका क्वार्टरफाइनल मुकाबला शुक्रवार, 20 नवंबर को live.onefc.com के सब्सक्राइबर्स के लिए प्रसारित किया गया।

इस बार डिफेंडिंग चैंपियन एक खास मकसद के साथ रिंग में उतरे थे। मुकाबले को निर्णायक अंदाज में खत्म करने के इरादे से इमानगज़ालिएव ने अपने 5 फुट 11 इंच लंबे कद का पूरा फायदा उठाया और ओर्तिकोव पर जोरदार लो किक्स और सटीक जैब्स की बरसात कर दी। वहीं, चैलेंजर ने पहले ही दावा किया था कि उनकी रफ्तार मुकाबले में बराबरी दिलाएगी। उन्होंने एक एक्स किक के जरिए दूरी कम की, जिसने चैंपियन का ध्यान खींच लिया।

जब “द दागेस्तान निंजा” ने सिर की ओर हाई किक लगाई तो उज़्बेक फाइटर ने आखिरी पल में नीचे झुककर उससे बचाव किया और जवाब में लगातार तीन पंचों और एक स्पिनिंग एल्बो से हमला किया। दोनों 23 वर्षीय फाइटर्स और ज्यादा एक्शन की भूख लेकर अपने-अपने कॉर्नर में लौटे। दूसरे राउंड की शुरुआत होते ही उनका ये जज्बा साफ नजर आया।

इमानगज़ालिएव ने फ्लाइंग नी और अपनी खास एक्स किक के साथ शुरुआत की। “एल पैंटेरा” ने उनके हमलों की टाइमिंग भांप ली और पीछे हटते हुए अपना स्टांस बदलकर हुक्स लगाए। हालांकि, अपराजित रूसी फाइटर ने अपनी रणनीति से भटकने से इनकार कर दिया। वो अपनी पसंदीदा दूरी पर वापस आए और तीखी टीप्स लगाने के बाद एक लेफ्ट क्रॉस से प्रतिद्वंदी पर वार किया।

Asadula Imangazaliev fires away with a left hand at Aslamjon Ortikov at The Inner Circle 39.
फोटो क्रेडिट: ONE Championship

तीसरे राउंड में मुकाबले ने रफ्तार पकड़ी और ओर्तिकोव ने छोटे हुक्स से इमानगज़ालिएव के डिफेंस को भेदना शुरू किया। इमानगज़ालिएव ने उन्हें उठाकर कैनवास पर पटक दिया, लेकिन जवाब में नीचे झुककर लगाया गया एक जोरदार राइट हुक उन पर भारी पड़ा। इसके बाद चैंपियन की बॉक्सिंग स्किल्स सामने आईं। उनके अपरकट्स प्रतिद्वंदी के डिफेंस को भेदने लगे और मुकाबला बेहद करीबी दूरी पर जबरदस्त जंग में बदल गया। 

हालांकि, ओर्तिकोव ने अभी हार नहीं मानी थी। वो चैंपियनशिप राउंड्स में नई ऊर्जा के साथ उतरे और पूरी ताकत से पंच लगाने लगे। मगर इमानगज़ालिएव ने संयम बनाए रखा और अपने लंबे जैब्स का इस्तेमाल करते हुए सिर और शरीर पर जोरदार प्रहार किए। पांचवें राउंड में जब वर्ल्ड टाइटल और सेमीफाइनल में जगह दांव पर थी तो दोनों फाइटर्स ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। आखिरकार, बिल्कुल सही समय पर लगाई गई एक पुश किक ने बेहद मामूली अंतर से मुकाबले का पलड़ा झुका दिया।

इतने करीबी मुकाबले में सटीकता ने जीत और हार का अंतर तय किया। विभाजित निर्णय से मिली जीत के साथ इमानगज़ालिएव ने अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ रिकॉर्ड 2-0 कर लिया और अपना अपराजित रिकॉर्ड 14-0 पर बरकरार रखा। अब ग्रां प्री के सेमीफाइनल में उनका सामना हुसैन से होगा, जो उनके प्रतिष्ठित ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का एक और डिफेंस भी होगा।

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev lands a kick to Aslamjon Ortikov's midsection at The Inner Circle 39.
05 Asadula Imangazaliev vs Aslamjon Ortikov 1
Asadula Imangazaliev attacks Aslamjon Ortikov at The Inner Circle 20
Eduard Folayang celebrates Joshua Pacio's ONE Strawweight MMA World Title win
Joshua Pacio and Jarred Brooks face off ahead of their ONE Strawweight MMA World Title fight
Tang Kai poses after beating Shamil Gasanov ONE Fight Night 43 33
Joshua Pacio celebrates his title victory over Mansur Malachiev at The Inner Circle 21
Keito Yamakita makes his way to the ring against Koyuru Tanoue at ONE SAMURAI 2
Nong O Hama Rodtang Jitmuangnon The Inner Circle 38 14
Anar Mammadov Superlek Jitmuangnon ONE Friday Fights 178 9
Rodtang Jitmuangon and Nong-O Hama face off ahead of The Inner Circle 38
Rodtang Jitmuangnon, Nong-O Hama, Shimon Yoshinari, and Ramadan Ondash return to the ONE Championship stage this week.