The Inner Circle 20 मेन इवेंट रिजल्ट: असादुला इमानगज़ालिएव ने असलमजोन ओर्तिकोव को हराकर फ्लाइवेट मॉय थाई बेल्ट जीती

Asadula Imangazaliev celebrates his World Title win over Aslamjon Ortikov at The Inner Circle 20.

दुनिया के दो सबसे खतरनाक और अपराजित फ्लाइवेट स्ट्राइकर्स 26 जून को आमने-सामने आए और फैंस को एक शानदार मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच देखने को मिला।

असादुला “द दागेस्तान निंजा” इमानगज़ालिएव और असलमजोन “एल पैंटेरा” ओर्तिकोव ने बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए The Inner Circle 20 के वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

मैच की शुरुआत में ओर्तिकोव ने एक्स किक लगाई, जिसका जवाब इमानगज़ालिएव ने क्वेश्चन मार्क किक के साथ दिया। जब उज़्बेक स्टार आगे बढ़े तो रूसी स्टार ने पुश किक के जरिए जवाब दिया।

इमानगज़ालिएव का अपरंपरागत अटैक दूसरे राउंड में जारी रहा। 22 वर्षीय स्टार ने एक जम्पिंग नी और हेड किक विरोधी पर लगाई, वहीं TC Muaythai और Sport Club Shakhriyor के स्टार ने एक्स के साथ डटकर जवाब दिया।

तीसरे राउंड में मैच की गति तेज हो गई। 36-0 के धमाकेदार रिकॉर्ड वाले दोनों फाइटर्स ने पीछे हटने का नाम नहीं लिया। Team Mehdi Zatout और Team Chingiz Allazov के स्टार ने स्पिनिग अटैक लगाया, जिससे ओर्तिकोव बच निकले और उसके बाद एक घातक जम्पिंग नी से वार किया।

उज़्बेकिस्तानी स्ट्राइकर ने एक शानदार पंच से वार किया, जिससे इमानगज़ालिएव की नाक पर चोट आई। “एल पैंटेरा” ने एक्स किक्स लगानी जारी रखीं, वहीं रूसी स्पिनिंग बैकफिस्ट से काउंटर करते रहे।

ओर्तिकोव ने चौथे राउंड में स्टांस बदलकर प्रतिद्वंदी को छकाने का प्रयास किया। उन्होंने राइट किक की आड़ में लेफ्ट हेड किक और लेफ्ट हुक लगाया। हालांकि, इमानगज़ालिएव को नीज़ और एल्बोज़ के दम पर सफलता मिली।

पांचवें राउंड में इमानगज़ालिएव ने लगातार दो बार स्पिनिंग बैक एल्बो से उज़्बेक स्टार को चौंका दिया। उसके बाद और घातक शॉट्स से वार किए, वहीं ओर्तिकोव ने फुटवर्क और हेड मूवमेंट से खुद को बचाने की कोशिश की।

पांच राउंड के जबरदस्त एक्शन के बाद दो जजों ने इमानगज़ालिएव के पक्ष में फैसला सुनाया और अब वो नए ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

विभाजित निर्णय से आई इस कड़ी जीत के बाद उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 13-0 हुआ और उन्होंने पहली बार ओर्तिकोव को हार का स्वाद चखाया। इसके चलते इमानगज़ालिएव रूस के पहले ONE मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रहे।

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30