ONE Championship की 26 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 160 और The Inner Circle 20 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 20 के मेन इवेंट में नए ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी होगी, जब दो अपराजित स्टार्स असादुला इमानगज़ालिएव और असलमजोन ओर्तिकोव वेकेंट खिताब के लिए आमने-सामने होंगे।
वहीं को–मेन इवेंट में थाई धुरंधरों के बीच की प्रतिद्वंदिता अपने अंजाम तक पहुंचेगी। यहां महान मॉय थाई फाइटर नोंग-ओ हामा की कोंगथोरानी सोर सोमाई से तीसरी बार टक्कर होगी। वहीं तीन खेलों की ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स मॉय थाई में वापसी करने जा रही हैं।
इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 159 के मेन इवेंट में एक और जबरदस्त रीमैच देखने को मिलेगा, जब थाई स्टार्स नमसुरिन चोर केटविना की टक्कर सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट से होगी।
भारत में The Inner Circle 20 को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 160 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।