The Inner Circle 20 और ONE Friday Fights 160 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Asadula Imangazaliev faces off with Aslamjon Ortikov ahead of their Muay Thai World Title fight

ONE Championship एक ट्रिपलहेडर के साथ थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में महीने का धमाकेदार समापन करने जा रहा है और इसकी शुरुआत एशिया प्राइमटाइम पर दो बेहतरीन इवेंट्स के साथ होगी।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा लुम्पिनी स्टेडियम से The Inner Circle 20 और ONE Friday Fights 160 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें मॉय थाई के 14 मैच देखने को मिलेंगे।

The Inner Circle 20 के मेन इवेंट में अपराजित स्ट्राइकर्स असादुला इमानगज़ालिएव और असलमजोन ओर्तिकोव वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए आमने-सामने होंगे।

वहीं नोंग-ओ हामा और कोंगथोरानी सोर सोमाई की प्रतिद्वंदिता का तीसरा अध्याय अपने अंजाम तक पहुंचेगा और स्टैम्प फेयरटेक्स छह साल बाद मॉय थाई में वापसी कर रही हैं।

The Inner Circle के इस बार के संस्करण के खत्म होने के बाद ONE Friday Fights 160 की शुरुआत होगी।

इसके मेन इवेंट मैच में सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट बदला लेने के इरादे से उतरेंगे और उनकी भिड़ंत नमसुरिन चोर केटविना से होगी और वो जीत हासिल कर ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच की तरफ फिर से कदम बढ़ाना चाहेंगे।

वहीं करीब दो दर्जन से ज्यादा स्टार्स 1,00,000 यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर ONE Championship के ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

आप The Inner Circle 20 और ONE Friday Fights 160 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

ONE Friday Fights


एटमवेट मॉय थाई
नमसुरिन चोर केटविना ने सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
योडखुनपोन ने सेमी साह सिंडिर को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:49 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
वनचाइनोई सोर टोर हिउबैंगसाइन ने डोकमाइपा सैंटिउबोन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:54 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
उबैद “बैड” हुसैन ने सैनपेट सोर सलाचीप को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:31 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
चार्टपयाक सकसाटून ने पानपडेज एनएफ लुकसुआन को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
रंगरुआंगलैक टीएन मॉयथाई ने फेस इरावन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
पेट सुआनलुआंगरोडयोक ने एडम सोर डेचापैन को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
आयद अलबद्र ने साइनमुआंगनोई पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
रयुया ओकुवाकी ने हेर्न एनएफ लुकसुआन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:14 मिनट में

The Inner Circle


फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
असादुला “द दागेस्तान निंजा” इमानगज़ालिएव ने असलमजोन “एल पैंटेरा” ओर्तिकोव को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
नोंग-ओ हामा ने कोंगथोरानी सोर सोमाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
जूलियो लोबो ने पीटीटी अपिचार्ट फार्म को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:01 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
स्टैम्प फेयरटेक्स ने सिंथिया फ्लोरेस को विभाजित निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी ने मुआंगथाई “एल्बो ज़ोम्बी” पीके साइन्चाई को विभाजित निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25