ONE SAMURAI 3 के फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में शिमोन और सुआब्लैक की टक्कर

ONE Championship Books Yoshinari vs. Suablack In Flyweight Muay Thai For ONE SAMURAI 3

अपने करियर के सबसे शानदार दिन के कुछ महीने बाद शिमोन योशीनारी फाइट के लिए वापसी कर रहे हैं।

जापानी सनसनी का सामना शनिवार, 12 सितंबर को योकोहोमा बुंटाई में होने वाले ONE SAMURAI 3 के फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में अनुभवी थाई स्टार सुआब्लैक टोर प्रान49 से होगा।

दिसंबर 2024 में प्रमोशनल डेब्यू करने वाले 21 वर्षीय स्टार के नाम 21-6 का करियर स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड और 5-0 का बेदाग प्रमोशनल रिकॉर्ड है। उन्होंने संगठन में अपनी सभी फाइट्स को दमदार सटीकता और शानदार फाइट आईक्यू के दम पर जीता है।

हाल ही में हुए ONE SAMURAI 1 में उन्होंने जोहान “जोजो” गज़ाली को सर्वसम्मत निर्णय से हराया और एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट भी अपने नाम किया।

ONE SAMURAI 3 उनके लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि शिमोन के बड़े कज़िन भाई, मौजूद ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका, अपने किकबॉक्सिंग डेब्यू के साथ इस इवेंट को हेडलाइन करेंगे।

सुआब्लैक की बात करें तो वो संगठन के सबसे बेहतरीन और फैन फेवरेट स्टार्स में से एक हैं। उनके नाम करियर में 63-23 रिकॉर्ड है। उन्होंने 2023 में ONE Friday Fights सर्किट पर दस्तक दी।

शुरुआत में लगातार चार जीत दर्ज कर उन्होंने एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। हाल ही में हुए ONE Fight Night 45 में उन्होंने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए फ्लाइेट मॉय थाई डेब्यू मैच में स्टीफन इरविन को हराया और 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल किया।

अब ONE SAMURAI 3 को लेकर उनका मिशन एकदम साफ है: जापानी सनसनी को ONE Championship में पहली बार हराना और ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच की ओर बढ़ना।

अगर यहां शिमोन की जीत होती है तो वो अपने करियर में लगातार जीतों का आंकड़ा 14 करते हुए रिकॉर्ड को 27-1 कर लेंगे और खुद को फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के बड़े स्टार्स में शामिल कर लेंगे।

अगर सुआब्लैक लगातार फ्लाइवेट डिविजन में दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रहे तो करियर की 64वीं जीत होगी। इसके साथ ही वो सबसे शानदार एथलीट्स में से एक को हराकर खिताब की दावेदारी के लिए अपना नाम आगे कर सकते हैं।

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30