ONE Championship एक नए सफर का आगाज़ कर रहा है, जब बुधवार, 29 अप्रैल को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना से मासिक ONE SAMURAI इवेंट सीरीज की शानदार शुरुआत होगी।
इस पहले इवेंट में एक धमाकेदार रीमैच में देखने को मिलेगा, जिसमें नए ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी होगी और फैंस को जापानी दिग्गज आखिरी बार दिखेंगे।
टकेरु बदला लेने के इरादे से उतरेंगे और उनका सामना रोडटंग जित्मुआंगनोन से होगा, जिन्होंने उन्होंने पिछले मैच में मात्र 80 सेकंड में ढेर कर दिया था। “नेचुरल बोर्न क्रशर” के करियर की ये आखिरी फाइट होगी और वो खिताबी जीत के साथ करियर पर विराम लगाना चाहेंगे।
इसके अतिरिक्त ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी अपने खिताब को जापानी किकबॉक्सर युकी योज़ा के खिलाफ बचाने उतरेंगे।
तो वहीं जापानी सुपरस्टार और ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया वाकामत्सु लगातार दूसरी बार अपनी घरेलू धरती पर बेल्ट को डिफेंड करने उतरेंगे और उनका सामना होगा उज़्बेक सनसनी अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव से।