ONE SAMURAI 1 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Rodtang Takeru II Faceoff 1920X1280 scaled

इतिहास रचा जाएगा, जब ONE Championship द्वारा जापान में शुरु हो रही नई मासिक इवेंट सीरीज ONE SAMURAI के पहले संस्करण का आयोजन होगा।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा बुधवार, 29 अप्रैल को टोक्यो के एरियाके एरीना से पे-पर-व्यू पर ONE SAMURAI 1 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

मेन इवेंट में जापानी लैजेंड टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा आखिरी बार मुकाबला करते हुए नजर आएंगे। उनका सामना एक बहुप्रतीक्षित रीमैच में ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए थाई मेगास्टार रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन से होगा।

इससे पहले ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु अपने खिताब को उज़्बेक सनसनी अवाज़बेक “निंज़्या” खोलमिर्ज़ाएव के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

वहीं ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका योशीनारी अपनी बेल्ट को पुराने प्रतिद्वंदी सोगचाइनोई कियटसोंग्रिट के खिलाफ रीमैच में दांव पर लगाएंगे और ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी अपने वर्ल्ड टाइटल को जापान के युकी योज़ा के खिलाफ बचाने उतरेंगे।

ONE SAMURAI 1 में होने वाले सभी MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स आप नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा ने रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पाँचवें राउंड के 2:22 मिनट में
फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
अवाज़बेक “निंज्‍या” खोलमिर्ज़ाएव ने युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 4:53 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
नडाका योशीनारी ने सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने युकी योज़ा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
मरात ग्रिगोरियन ने काइटो को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:51 मिनट में
एटमवेट MMA
चिहीरो सवाडा ने अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - पहले राउंड के 4:33 मिनट में
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
हिरोकी अकिमोटो ने टाइमू हिसाई को विभाजित निर्णय से हराया
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
हिरोमी वजीमा ने रिकार्डो ब्रावो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
“एंड्रॉइड 18” इत्सुकी हिराटा ने ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - तीसरे राउंड के 2:42 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा ने सीचीरो इटो को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
कीटो “पॉकेट मॉन्क” यामाकीटा ने रयोहेई कुरोसावा को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - दूसरे राउंड के 1:31 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
शिमोन योशीनारी ने जोहान “जोजो” गज़ाली को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
टोकी टमारु ने टोमा कुरोदा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग
टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो ने ह्यू “मिस्टर पैपर” को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
कनाटा नगाई ने अटसुबो काम्बे को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight