About
DEEP फ्लाइवेट चैंपियन तत्सुमित्सु वाडा मूल रूप से जापान के यामानाशी के रहने वाले हैं लेकिन हाई स्कूल के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए टोक्यो चले गए। वाडा ने अपने पिता के कहने पर कराटे की ट्रेनिंग शुरु की और बाद में जूडो भी सीखा। इस दौरान उन्होंने स्टेट टूर्नामेंट में दूसरा स्थान भी हासिल किया।
टीवी पर कुछ इवेंट्स देखने के बाद वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग के लिए प्रोत्साहित हुए। टोक्यो आने के बाद उन्होंने अच्छी ट्रेनिंग की चाह में Yoshida Dojo जॉइन किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआती 18 बाउट्स में बेंटमवेट डिविजन में रहकर भाग लिया। इस भार वर्ग में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद वाडा ने अपने करियर में नयापन लाने के लिए भार वर्ग में बदलाव किया। वो फ्लाइवेट डिविजन में शिफ्ट हुए और उन्हें खूब सफलता मिलने लगी।
“द स्वीपर” ने 11-1 का शानदार रिकॉर्ड बनाया और जापान के DEEP संगठन में रहकर दो बार फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। 8 बाउट की अविजित स्ट्रीक के बाद उन्होंने ONE Championship में डेब्यू किया। उनका सपना ग्लोबल स्टेज पर अपना नाम बनाने के साथ-साथ ONE फ्लाइवेट चैंपियन बनना है।