3 मुकाबले जो ONE Friday Fights 116 को यादगार बना सकते हैं

Adam Sor Dechapan Nahyan Mohammed ONE Friday Fights 107 19 scaled

ONE Championship की ONE Friday Fights 116 के साथ बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है और फैंस को बेहतरीन मार्शल आर्ट्स टैलेंट्स से भरे धमाकेदार मैचों की उम्मीद रखनी चाहिए।

ये ब्लॉकबस्टर कार्ड शुक्रवार, 18 जुलाई को एशिया प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसमें अनुभवी स्टार्स से लेकर युवा एथलीट्स शामिल होंगे, जो प्रमोशन के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट पाने का प्रयास करेंगे।

हर मुकाबला एक से बढ़कर एक होगा तो फैंस किसी भी हाल में इस इवेंट को मिस नहीं करना चाहेंगे। आइए उन तीन मैचों पर चर्चा करते हैं जो ONE Friday Fights 116 को खास बना सकते हैं।

#1 एडम सोर डेचापैन Vs. नाह्यान मोहम्मद

मेन इवेंट में 17 वर्षीय मलेशियाई-थाई सनसनी एडम सोर डेचापैन का सामना उभरते हुए 16 वर्षीय एथलीट “पेटसैम” नाह्यान मोहम्मद से एक धमाकेदार मुकाबले में होगा।

दोनों का आखिरी बार सामना मई में हुए ONE Friday Fights 107 में हुआ था, जहां अलिफ सोर डेचापैन के छोटे भाई ने फ्रेंच स्टार को विभाजित निर्णय से मात दी। अब युवा स्टार्स एक बार फिर फैंस के सामने अपनी ताकत दिखाने के लिए उत्सुक हैं।

इस मैच के जबरदस्त रहने की उम्मीद है क्योंकि दोनों ही फाइटर्स के पास फिनिशिंग की काबिलियत है।

#2 पेटटानोंग पेटफर्गस Vs. युकी योज़ा

इवेंट की सबसे बेहतरीन और दिलचस्प फाइट्स में से एक में पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और #3 रैंक के कंटेंडर पेटटानोंग पेटफर्गस का सामना पूर्व K-1 चैंपियन युकी योज़ा से होगा। इस मैच के विजेता को भविष्य में वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल हो सकता है।

पेटटानोंग थाईलैंड के सबसे सम्मानित फाइटर्स में से एक के रूप और सालों का अनुभव लिए इस मुकाबले में उतरेंगे। वहीं योज़ा मई महीने में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में जीत के बाद कदम रखेंगे।

दोनों ही फाइटर्स खुद को जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग खिताब का अगला चैलेंजर बनते देखना चाहते हैं और विजेता को इसका फल भी मिल सकता है।

#3 तत्सुमित्सु वाडा Vs. अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव

अनुभव और युवा जोश की एक यादगार भिड़ंत में जापानी फाइटर तत्सुमित्सु वाडा का सामना उज्बेकिस्तान के उभरते हुए स्टार अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव से बेहद दिलचस्प स्ट्रॉवेट MMA मुकाबले में होगा।

वाडा ढेर सारे अनुभव के साथ रिंग में उतरेंगे। यहां तक कि वो महानतम MMA फाइटर डिमिट्रियस जॉनसन के साथ भी दो-दो हाथ कर चुके हैं। वहीं खोलमिर्ज़ाएव अगली पीढ़ी के MMA फाइटर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनके पास आक्रामक स्टाइल व मैचों की फिनिश करने की क्षमता है।

उनका ONE Friday Fights रिकॉर्ड 6-1 है और वाडा पर मिली एक जीत उन्हें छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट दिला सकती है।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty