टकेरु से प्रभावित होकर युकी योज़ा ONE SAMURAI 1 में वर्ल्ड टाइटल जीतने का करेंगे प्रयास – ‘उन्होंने मुझे एक सपना दिया’

Gemini_Generated_Image_xelwgkxelwgkxelw

ग्लव्स पहनने से पहले ही युकी योज़ा को पता था कि वो जीवन में क्या बनना चाहते हैं।

28 वर्षीय स्टार ने टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा को अपने विरोधियों को ढेर करते हुए देखा और उनके मन में भी एक दिन यही करने की इच्छा जागृत हुई।

अब वो अपने आदर्श के साथ 29 अप्रैल को ONE SAMURAI 1 में शिरकत करते हुए नजर आएंगे। वो टोक्यो के एरियाके एरीना में जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को उनके ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे।

टकेरु ने जापानी कॉम्बैट स्पोर्ट्स में एक अमिट छाप छोड़ी है। तीन डिविजन के पूर्व K-1 चैंपियन ने ग्लोबल स्टेज पर जापानी स्ट्राइकर्स की कला का शानदार प्रदर्शन किया है।

युवा योज़ा ने जब उन्हें प्रदर्शन करते हुए देखा तो उनके अंदर एक आग पैदा हुई।

उन्होंने कहा:

“मैंने सबसे पहले टकेरु सेगावा के बारे में तब सुना था जब मैं हाई स्कूल में था। उन्हें इतना शानदार फाइट करते हुए देखकर मैंने भी सोचना शुरू किया कि मुझे प्रोफेशनल फाइटर बनना है। ये कोई छोटा-मोटा असर नहीं था। उन्होंने सच में मुझे एक सपना दिया। वही वजह हैं कि मेरे मन में ये ख्याल आया कि ‘मुझे फाइटर बनना है।’”

योज़ा को नहीं पता था कि बचपन में देखा गया सपना किस ओर जाएगा। लेकिन आज वो Team Vasileus में अपने आदर्श के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ट्रेनिंग कर रहे हैं।

इस दोस्ती ने उन पर निजी और प्रोफेशनल तौर पर गहरी छाप छोड़ी है, जिसने उन्हें एक बेहतरीन किकबॉक्सर बनाने में मदद की है

योज़ा ने बताया:

“वो ऐसे इंसान हैं जो खुद को पूरी हद तक पुश करते हैं। ये मानो अपनी ही सीमाओं के खिलाफ एक लड़ाई होती है। वो उसे पूरी तरह जीते हैं। इसका मुझ पर भी काफी गहरा असर पड़ा है।

“फाइटिंग स्टाइल की बात करें तो वो ऐसे फाइटर हैं जो खतरनाक रेंज में भी जाने से नहीं डरते। कई बार आप सेफ खेलकर निर्णय से जीत सकते हैं, लेकिन वो काफी नहीं होता। उससे उन्हें संतुष्टि नहीं मिलती। टकेरु की फाइट्स देखकर मैंने यही माइंडसेट सीखा है। और इसी वजह से अब आगे बढ़ते हुए मुझे लगता है कि मुझे ज्यादा नॉकआउट्स के लिए जाना चाहिए।”

योज़ा के लिए टकेरु सिर्फ एक गुरु की तरह नहीं हैं बल्कि वो एक ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने मार्शल आर्ट्स की एक पूरी पीढ़ी को बहुत हद तक प्रभावित किया है।

योज़ा ने इसके प्रति अपना सम्मान जाहिर किया:

“टकेरु सेगावा ने जो माहौल हमारे लिए बनाया और ONE की वजह से मैं आगे बढ़ पाया हूं। ONE Championship आज जापान में काफी मशहूर हो चुका है, लेकिन ये पहचान तब और बढ़ी जब टकेरु ONE में आए। असली चर्चा और माहौल उन्हीं से शुरू हुआ। इसलिए मैं इसके लिए उनका बहुत आभारी हूं।”

योज़ा अपने आदर्श टकेरु की फेयरवेल का कर रहे हैं इंतजार

युकी योज़ा और टकेरु सेगावा दोनों ONE की जापान में शुरु हो रही इवेंट सीरीज के पहले संस्करण में शिरकत करेंगे। ये इसलिए भी खास है क्योंकि यहां से टकेरु रिटायरमेंट लेने वाले हैं।

वो अपने दोस्त, ट्रेनिंग पार्टनर और गुरु को करियर के अंतिम मैच में जीतते हुए देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“अगर टकेरु सेगावा पूरी तरह फिट होते हैं तो ऐसा लगेगा जैसे एरियाके एरीना फैंस के जोश से फट पड़ेगा, इतनी जबरदस्त फाइट देखने को मिलेगी। और ये मेरी दिल से इच्छा है कि टकेरु जीतें। और मैं भी अपनी फाइट जीतूं ताकि उस रात हम दोनों आखिर में साथ मुस्कुरा सकें।”

भले ही टकेरु 29 अप्रैल के बाद कभी रिंग में फाइट करते हुए न दिखें, लेकिन उन्होंने अनगिनत जापानी स्ट्राइकर्स को बहुत प्रभावित किया है।

कुछ ऐसा ही ख्वाब अब योज़ा भी रखते हैं ताकि वो अपने देश की अगली पीढ़ी का नेतृत्व करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने अंत में कहा:

“जिस तरह टकेरु सेगावा ने हमारी जनरेशन को रास्ता दिखाया, मैं भी अगली पीढ़ी को कुछ देना चाहता हूं। उन्हें सपने दिखाना चाहता हूं। लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि मैं उस मामले में थोड़ा पीछे हूं।”

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128