ONE SAMURAI 1 में टकेरु ने रोडटंग को नॉकआउट कर अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता

Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 8 scaled

अपने महान करियर की अंतिम फाइट में टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा ने ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया।

उन्होंने 29 अप्रैल को हुए ONE SAMURAI 1 के मेन इवेंट में रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को दूसरे राउंड में 2:22 मिनट पर TKO (तकनीकी नॉकआउट) से पराजित किया।

इस रीमैच को बनने में एक साल से ज्यादा का समय लगा। दोनों मेगास्टार्स का पहला मुकाबला मार्च 2025 में ONE 172 में हुआ, जहां थाई एथलीट ने अपने जापानी प्रतिद्वंदी को लेफ्ट हुक के जरिए 80 सेकंड में ढेर कर दिया था। अब टकेरु उस करारी हार का बदला पूरा करने में कामयाब रहे।

पहले मैच की तरह ही रोडटंग ने शुरुआत से टकेरु की ठोड़ी पर लेफ्ट हुक से वार किए। लेकिन इस बार Team Vasileus के 34 वर्षीय प्रतिद्वंदी पूरी तरह से तैयार थे। उन्होंने अटैक को ब्लॉक किया, सहा और किक्स से काउंटर किया।

दूसरे राउंड में टकेरु ने एरीना में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने दो बार दो लेफ्ट हुक्स के जरिए नॉकडाउन हासिल किए और दोनों ही मौकों पर रोडटंग ने रेफरी के आठ काउंट का जवाब भी दिया।

रोडटंग ने तीसरे राउंड में लय पाने की कोशिश की और लगातार पुश किक्स और पंचों के प्रयास किए। जापानी दिग्गज अटैक सहकर मुस्कुराते हुए विरोधी को ललकार रहे थे।

चौथे राउंड में कांटे की टक्कर देखने को मिली।

दोनों ने राउंड में जबरदस्त वार-पलटवार किए। रोडटंग मनचाहे तरीके से टकेरु को शिकार बना रहे थे तो वहीं “नेचुरल बोर्न क्रशर” ने थाई मेगास्टार को करारा जवाब दिया।

पांचवें राउंड में प्रतिद्वंदिता की समाप्ति हुई। टकेरु ने रोडटंग को एक राइट हैंड के जरिए मैट पर गिरा दिया और 28 वर्षीय एथलीट ने फिर से रेफरी के काउंट का जवाब दिया। टकेरु ने बिना समय गंवाए एक और राइट हैंड दे मारा। वो तब तक पंच मारते रहे, जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति का इशारा नहीं कर दिया।

इस शानदार जीत के साथ टकेरु के महान करियर का अंत हुआ, लेकिन उन्होंने जापान की अगली मार्शल आर्ट्स पीढ़ी के लिए दरवाजे खोल दिए हैं।

टकेरु 46-5 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ विदाई ले रहे हैं और उन्होंने लाजवाब प्रदर्शन के लिए 15 मिलियन जापानी येन (करीब 1 लाख यूएस डॉलर) का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल किया।

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty motivates his younger brother Freddie Haggerty before the fight
4way
Tang Kai Gasanov
ReugReugOumarKane AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
Anatoly Malykhin Oumar Kane ONE 169 68
AdamSorDechapan Enzo Clarisse Faceoffs 1920X1280 scaled
Liu Mengyang Gabriel Pereira
Takeru Segawa ONE SAMURAI 2 scaled
Ortikov vs. Estupinan, Saputra vs. Adiwang, and Luo vs. Souza Jr. complete ONE Fight Night 43 card.
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 27 scaled
Elbrus Osmanov Ratchasiesan Laochokcharoen The Inner Circle May 1 16 scaled
Ratchasiesan Kulabdam ElbrusOsmanov OFF152 Faceoffs scaled