ONE SAMURAI 1 में अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव ने युया वाकामत्सु को नॉकआउट कर फ्लाइवेट MMA खिताब जीता

Avazbek Kholmirzaev Yuya Wakamatsu ONE SAMURAI 1 13 scaled

अवाज़बेक “निंज़्या” खोलमिर्ज़ाएव ने टोक्यो के एरियाके एरीना में शिरकत करने से पहले वादा किया था कि वो अपने प्रतिद्वंदी और मौजूदा ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु को फिनिश कर देंगे और वो ONE SAMURAI 1 में वादे पर खरा उतरे।

बुधवार, 29 अप्रैल को उज़्बेकिस्तानी फाइटर ने जापानी की राजधानी टोक्यो के दर्शकों को शांत करने में सफलता पाई।

मैच की घंटी बजते ने दोनों ने तेज गति से शुरुआत की और अपने MMA हथियारों को आजमाना शुर कर दिया और एक दूसरे पर वार किए।

Raqobat Gym टीम के स्टार एक टेकडाउन के प्रयास में विफल रहे, जिसके चलते “लिटल पिरान्हा” को ग्राउंडेड नीज़ लगाने का मौका मिला। उज़्बेकी फाइटर ने अच्छी वापसी की और फायरमैन्स कैरी मूव के साथ मैट पर विरोधी को ले गए।

खोलमिर्ज़ाएव ने जूडो थ्रो और टॉप पोजिशन से नियंत्रण बनाकर रखते हुए स्ट्राइक्स लगाईं और सबमिशन के प्रयास भी किए।

Avazbek Kholmirzaev Yuya Wakamatsu ONE SAMURAI 1 4

“निंज़्या” के अटैक के चलते Tribe Tokyo MMA के स्टार को जल्दबाजी दिखाने पर मजबूर होना पड़ा। वाकामत्सु ने ग्राउंडेड नी से वार किए और ऐक्स किक्स से चैलेंजर को परेशान किया।

ओपनिंग राउंड में दोनों ने करीब रहकर वार-पलटवार किए और दूसरे राउंड में भी मैच ऐसे ही आगे बढ़ा। वाकामत्सु ने आगे आकर पंच कॉम्बिनेशन लगाए, लेकिन 25 वर्षीय स्टार ने उनकी गति को कम कर दिया।

खोलमिर्ज़ाएव ने जापानी फाइटर के अटैक को रोका और आक्रामक तरीके से टेकडाउन किया। “लिटल पिरान्हा” ने खुद को बचाया, लेकिन फाइट जल्द ही खत्म होने वाली थी।

वाकामत्सु से कोहनी का वार झेलने के बाद खोलमिर्ज़ाएव ने स्पिनिंग बैक एल्बोज़ लगाई और मौजूदा चैंपियन दूसरे राउंड में 4:53 मिनट पर ढेर हो गए और रेफरी ने तुरंत मैच समाप्त कर दिया।

इस नॉकआउट जीत के साथ 25 वर्षीय स्टार संगठन में पहले उज्बेकिस्तानी वर्ल्ड चैंपियन बने।

नए ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ने 15 फिनिश के साथ अपना करियर रिकॉर्ड 16-2 किया और उन्होंने 7.5 मिलियन जापानी येन (करीब 50 हजार यूएस) डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस जीता।

न्यूज़ में और

MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.
Elbek Alyshov enters the ring against Carlo Bumina ang at ONE Fight Night 37
Johan Ghazali and Ramadan Ondash face off at The Inner Circle 23 on July 242
Enkh Orgil Baatarkhuu Aaron Canarte ONE Fight Night 27 30
Enkh-Orgil Baatarkhuu celebrates his World Title win against Fabricio Andrade at ONE Fight Night 38.
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Enkh Orgil Baatarkhuu Fabricio Andrade ONE Fight Night 38 28
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Rodtang Jitmuangnon moments before his fight with Takeru Segawa at ONE 172
Tawanchai PK Saenchai getting ready for his clash at ONE Friday Fights 137.
Scottish knockout artist Nico Carrillo lets the emotions flow after claiming the interim title