ONE SAMURAI 1 में जोनाथन हैगर्टी ने युकी योज़ा को पछाड़कर ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग खिताब डिफेंड किया
ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने ONE SAMURAI 1 में युकी योज़ा के खिलाफ स्ट्राइकिंग का बेजोड़ नमूना पेश किया। इस इवेंट का लाइव प्रसारण बुधवार, 29 अप्रैल को टोक्यो के एरियाके एरीना से किया गया।
मौजूदा डिविजनल चैंपियन ने पूरे पांच राउंड तक पूर्व K-1 चैंपियन पर दबदबा बनाकर कामयाबी के साथ अपनी बेल्ट का बचाव किया।
दोनों ने रिंग में बिना कोई समय गंवाए वार-पलटवार शुरु कर दिए। प्रमोशन में 3-0 का रिकॉर्ड बना चुके योज़ा ने फ्रंट किक के साथ शुरुआत की। हालांकि, हैगर्टी ने खुद को बचाया और तगड़े कॉम्बिनेशन और फ्लाइंग नी लगाई।
“द जनरल” ने दूसरे राउंड में भी लय बरकरार रखी। Team Underground और Knowlesy Academy के मेगास्टार ने लो किक्स और पंचों का मिश्रण कर विरोधी को छकाया।
28 वर्षीय चैलेंजर ने भी काफ किक्स, बॉडी शॉट्स, स्पिनिंग अटैक और क्लीन काउंटर अटैक से हैगर्टी पर दबाव बनाए रखा।

योज़ा की लाख कोशिशों के बावजूद हैगर्टी ने तीसरे राउंड में गति बनाकर रखी। इंग्लिश स्टार ने आक्रामक जापानी स्टार पर जमकर पंच लगाए।
चैंपियनशिप राउंड में हैगर्टी की फाइट आईक्यू निखरकर सामने आई और उन्होंने प्रतिद्वंदी को अपने घातक और चालाक अटैक से जमकर छकाया।
दोनों ही स्ट्राइकर्स ने पांचवें राउंड में पूरी ताकत झोंक दी। अंतिम राउंड में योज़ा को पंचों और किक्स से फायदा मिला, लेकिन हैगर्टी ने जवाबी हमले से बढ़त बनाई।
पांच राउंड की शानदार स्ट्राइकिंग के बाद जजों ने हैगर्टी को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया और वो कामयाबी के साथ अपना ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करने में सफल रहे।
इस जीत के साथ “द जनरल” का करियर रिकॉर्ड 24-5 हुआ और डिविजन पर उनकी बादशाहत जारी रहेगी।