About
Pancrase फ्लाइवेट टूर्नामेंट चैंपियन युया वाकामत्सु जापान के सुदूर दक्षिणी इलाके कागोशिमा के रहने वाले हैं। बचपन में वो लड़ाकू किस्म के थे, जो आए दिन लड़ाई में पड़ जाते थे। इस व्यवहार को बदलने के लिए उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग शुरु की ताकि अपनी एनर्जी को सही दिशा में लेकर जा सकें। वाकामत्सु ने टीनेज (युवावस्था) में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग की। ONE Championship के इवेंट देखने के बाद उन्होंने कई सारे अनुशासन के गुर सीखने के बारे में सोचा।
18 साल की उम्र में याकामत्सु मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग के लिए टोक्यो आ गए और 2 साल बाद उन्होंने केज में डेब्यू किया। उन्हें पहले ही राउंड में सबमिशन के जरिए हार नसीब हुई। बाद में उन्होंने 9 बाउट की विनिंग स्ट्रीक बनाई, जिसमें से 8 नॉकआउट के जरिए जीती। युया को 2016 में Pancrase फ्लाइवेट टूर्नामेंट चैंपियनशिप हासिल हुई और 2018 में उन्हें वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल हुआ।
उसके बाद वाकामत्सु ने ONE Championship के साथ करार किया और अब वो ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं। उन्हें जापान के सबसे अच्छे मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में गिना जाता है, जो अपनी फाइट को पहले ही राउंड में खत्म करने के लिए जाने जाते हैं।