टकेरु और युया वाकामत्सु ONE Samurai 1 में जापान के लिए जीत दर्ज करने को तैयार – ‘मैं फाइट जीतने जा रहा हूं’

collage

जापान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्टिस्ट्स का स्वागत करने के लिए तैयार है। 29 अप्रैल को टोक्यो के एरियाके एरीना में देश के दो सबसे बड़े योद्धा ONE Samurai 1 में उतरेंगे।

टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा मेन इवेंट में फाइट कर करियर का अंत करेंगे। तीन डिविजन के K-1 चैंपियन का सामना रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन से रीमैच में होने वाले ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

इसके अलावा कार्ड में ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु अपने खिताब को खतरनाक उज़्बेक फाइटर अवाज़बेक “निंज्या” खोलमिर्ज़ाएव के विरुद्ध बचाने उतरेंगे।

टकेरु अपनी शर्तों पर खेल को अलविदा कहने को तैयार

किकबॉक्सिंग खेल को दो दशक देने के बाद अब टकेरु सेगावा इसे अलविदा कहने को तैयार हैं।

टकेरु ने इस खेल की कायाकल्प करने में अहम योगदान दिया है और वो रोडटंग को मात देकर अपने करियर पर विराम लगाना चाहते हैं।

“नेचुरल बोर्न क्रशर” ने कहा:

“मैं अपने प्रोफेशनल करियर की आखिरी फाइट में फिर से रोडटंग से मुकाबला करने का मौका मिलने पर बेहद खुश हूं। ONE में शामिल होने से पहले से ही मेरा एक ही लक्ष्य था कि रोडटंग को हराना है।”

पिछले साल मार्च में हुए ONE 172 में दोनों की पहली बार टक्कर हुई। इस मैच में थाई मेगास्टार ने जापानी हीरो को मात्र 80 सेकंड में हराकर सबको हैरान कर दिया।

टकेरु ने उसके बाद साल खत्म होने से पहले डेनिस पुरिच के खिलाफ जीत के साथ वापसी की और 50 हजार यूएस डॉलर का बोनस भी जीता।

34 वर्षीय स्टार ने कहा:

“पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे लगता है कि मेरी पिछली हार भी इस कहानी का ही हिस्सा थी, जो मुझे इस रिटायरमेंट फाइट तक लेकर आई, जहां मैं सब कुछ पलटते हुए बेल्ट जीतूंगा।”

टकेरु के लिए अंतिम फाइट सिर्फ ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने के बारे में नहीं है बल्कि वो अपनी विरासत को स्थापित करना चाहते हैं।

Team Vasileus के स्टार ने बताया:

“मैं हमेशा के लिए साबित कर दूंगा कि कॉम्बैट स्पोर्ट्स की दुनिया के केंद्र में टकेरु हैं। मैं ये फाइट जीतने जा रहा हूं।”

वाकामत्सु ने दूसरे टाइटल डिफेंस में दमदार प्रदर्शन का वादा किया

युया वाकामत्सु को अपना ONE Championship खिताब पाने के लिए कांटों पर भरे रास्ते से गुजरना पड़ा।

ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल हासिल करने के बावजूद आलोचक उनके पीछे हाथ धोकर पड़े थे। मगर उन्होंने ONE 173 में सभी के मुंह पर ताला जड़ दिया, जब उन्होंने ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के दो डिविजन का खिताब हासिल करने के सपने को चकनाचूर कर दिया।

अब उनके सामने अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव के रूप में बहुत बड़ी चुनौती है और वाकामत्सु इसे हल्के में नहीं ले रहे हैं।

कागोशिमा निवासी ने बताया:

“वो बेहद आक्रामक फाइटर हैं और स्ट्राइकिंग, टेकडाउन और सबमिशन तीनों में उसकी स्किल बहुत ऊंचे स्तर की है। खासतौर पर उनके दाएं पैर की किक्स बहुत खतरनाक हैं।”

विरोधी के प्रति सम्मान ने उनकी जीत की भूख को किसी भी तरह कम नहीं किया है। वो अपनी स्किल्स को धार देने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

TRIBE Tokyo MMA टीम के स्टार ने कहा:

“मैं अपना सब कुछ झोंक दूंगा और ONE Samurai 1 में उन स्किल्स और मानसिक मजबूती को दिखाना चाहता हूं जो मैंने पिछले कई सालों में बनाई हैं। मुझे भरोसा है कि फैंस युया वाकामत्सु का एक नया रूप देखेंगे और सच कहूं तो मैं खुद भी ये देखने के लिए उत्साहित हूं कि मैं किस तरह की फाइट पेश कर सकता हूं।”

किकबॉक्सिंग में और

Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan