टकेरु सेगावा अक्टूबर में होने वाले ONE SAMURAI 4 के दौरान हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाएंगे

Takeru Segawa ONE SAMURAI 2 scaled

ONE चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने ऐलान किया है कि अक्टबूर में होने वाले ONE SAMURAI 4 में टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा को ONE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।

टकेरु द्वारा अपने करियर के अंतिम मैच में थाई मेगास्टार और पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को पांचवें राउंड में TKO से हराने के बाद इसका ऐलान किया गया है। यहां जापानी स्ट्राइकर ने ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती।

इस जीत से टकेरु ने 2025 में आई हार का बदला लिया और 29 अप्रैल को टोक्यो के एरियाके एरीना में बैठे दर्शकों को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया।

सिटयोटोंग ने टकेरु के ONE हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।

उन्होंने फेसबुक पर लिखा:

“मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि टकेरु सेगावा (46-5) को इस साल के अंत में ONE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। वो दिग्गज वर्ल्ड चैंपियंस डिमिट्रियस जॉनसन, बिबियानो फर्नांडीस और आंग ला न संग के साथ इस सूची में शामिल होंगे। हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने के अलावा टकेरु को अक्टूबर में ONE SAMURAI 4 के दौरान उनके रिटायरमेंट समारोह में 10-घंटी की सलामी भी दी जाएगी।

“टकेरु इतिहास के सबसे महान जापानी किकबॉक्सर्स के रूप में रिटायर हुए हैं। उन्होंने पहले K-1 में खिताब जीतकर जापान पर राज किया और फिर ONE Championship के सबसे बड़े मंच पर अपने करियर का सबसे अहम वर्ल्ड टाइटल जीतकर दुनिया को भी जीत लिया।”

जब रेफरी ने मैच खत्म होने का इशारा किया और आधिकारिक नतीजे की घोषणा की गई तो सिटयोटोंग ने टकेरु के कंधों पर 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट रखी।

उस पल महान स्ट्राइकर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और उनकी आंखें नम हो गईं। ये जापानी कॉम्बैट स्पोर्ट्स में उनके बेहतरीन करियर का शानदार अंत रहा।

टकेरु ने 46-5 के करियर रिकॉर्ड, जिसमें 28 फिनिश शामिल हैं, के साथ करियर पर विराम लगाया। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े संगठन में तीन जीत हासिल कीं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जापान में K-1 में तीन डिविजन के चैंपियन होने का भी कारनामा किया।

Chatri Sityodtong places the ONE Interim Flyweight Kickboxing World Champion belt on Takeru Segawa’s shoulders at ONE SAMURAI 1.
Photo courtesy of ONE Championship

उसके बाद वो ONE के ग्लोबल स्टेज पर आए और अपने करियर के सबसे बड़े खिताब को एक शानदार अंदाज में हासिल किया, जिसे दशकों तक याद रखा जाएगा।

सिटयोटोंग ने बताया कि कैसे ये वर्ल्ड टाइटल जीत बेहद खास है:

“दुनिया इस ऐतिहासिक पल को हमेशा याद रखेगी। उनकी भावना, उनकी ताकत, और उनके आंसुओं को। टकेरु 4-1 से अंडरडॉग थे, लेकिन उन्होंने चमत्कार करते हुए अपने शानदार करियर को एक यादगार अंदाज में खत्म किया। मेरी नजर में उस रात दुनिया ने टकेरु का अब तक का सबसे बेहतरीन रूप देखा। इसमें कोई शक नहीं कि वो इस खेल के इतिहास के महानतम वर्ल्ड चैंपियन किकबॉक्सर्स में से एक के रूप में याद किए जाएंगे। क्या शानदार कहानी है!”

अब 34 वर्षीय मेगास्टार उन चुनिंदा मार्शल आर्ट्स दिग्गजों में शामिल हो गए हैं, जिन्हें ONE हॉल ऑफ फेम में जगह मिली है।

इसमें महानतम MMA फाइटर और पूर्व ONE फ्लाइेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन, पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस, दो डिविजन के पूर्व ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग शामिल हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty