ONE SAMURAI 1 में शामिल जापानी स्टार्स ने टकेरु की रिटायरमेंट पर भावनात्मक बयान दिए – ‘दिल से आभारी हूं’

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 26 scaled

जापानी मार्शल आर्ट्स इतिहास के सबसे यादगार करियर में से एक का अंत होने वाला है।

बुधवार, 29 अप्रैल को जापानी किकबॉक्सिंग दिग्गज टकेरु सेगावा ONE SAMURAI 1 में उतरकर आखिरी बार रिंग में कदम रखेंगे, जिसका लाइव प्रसारण टोक्यो के एरियाके एरीना से पे-पर-व्यू पर देखा जा सकेगा।

उनका सामना पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन से होगा। इन दोनों की पहले भी टक्कर हो चुकी है और अब रीमैच में ये मेगास्टार्स ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए आमने-सामने होंगे।

ये टकेरु के महान करियर का अंतिम अध्याय है।

34 वर्षीय एथलीट ने ऐसी विरासत खड़ी की है, जो कॉम्बैट खेलों में कुछ ही हासिल कर पाते हैं। तीन डिविजन के पूर्व K-1 चैंपियन ने करियर में 45-5 का प्रमोशनल रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें 26 जीत नॉकआउट से आई हैं।

उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर्स में गिना जाता है। एक दौर ऐसा भी था, जब उन्होंने लगातार 35 फाइट्स अपने नाम कीं और खुद को जापानी सर्किट पर सबसे बड़ा फाइटर बनाया।

“नेचुरल बोर्न क्रशर” के नाम से जाने जाने वाले टकेरु जापानी किकबॉक्सिंग के सबसे बड़े चेहरे बन गए। इससे पहले कि करियर पर विराम लगाकर अपने ग्लव्स रिंग में छोड़ें, आइए जानते हैं कि उनके साथी जापानी स्टार्स ने क्या कहा।

युया वाकामत्सु

“टकेरु सेगावा ने जो हासिल किया है, वो वाकई असाधारण है। ये ऐसी चीज़ जिसे कोई और दोहरा नहीं सकता। उनकी फाइट्स और उनकी मौजूदगी बिल्कुल अलग और खास रही है। उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है, लेकिन मैं उनके साथ उसी इवेंट में मुकाबला करने के मौके के लिए बेहद आभारी हूं।

“मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। जैसा मैंने कहा, उन्होंने वो किया है जो सिर्फ वही कर सकते थे। वो एक ऐसे फाइटर हैं जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। अब ये हम पर है कि हम उनकी बनाई विरासत को आगे बढ़ाएं।”

नडाका योशीनारी

“टकेरु की रिटायरमेंट, सच कहूं तो जापान के स्ट्राइकिंग सीन के लिए बहुत बड़ी बात है और इसका काफी बड़ा असर पड़ेगा।

“उनकी रिटायरमेंट के बाद मार्शल आर्ट्स की छवि को और बेहतर बनाने के लिए सिर्फ नतीजे ही नहीं, बल्कि करिश्मा और स्टार पावर भी जरूरी होगी। मैं उसी मुकाम तक पहुंचना चाहता हूं।”

इत्सुकी हिराटा

“टकेरु को आप मार्शल आर्ट्स का चेहरा कह सकते हैं। उनका प्रभाव इतना बड़ा था कि अनगिनत लोग उन्हें देखते थे। उसी वजह से बहुत सारे बच्चों ने उनके जैसा बनने का सपना देखा और मुझे लगता है कि उन्होंने इस खेल को काफी आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया।”

ह्यू इवाटा

“टकेरु के लिए मेरी भावना ये है कि आज जापान में इतना बड़ा ONE इवेंट हो रहा है तो वो सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने इतने सालों तक मार्शल आर्ट्स को लगातार रोमांचक बनाए रखा है।

“चूंकि उन्होंने इसे अपनी रिटायरमेंट फाइट बताया है, मैं बस यही चाहता हूं कि वो रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ अपना सब कुछ झोंक दें। मैं सच में चाहता हूं कि वो अपने आखिरी मुकाबले में पूरी ताकत से लड़ें। मेरी यही भावना है।”

चिहीरो सवाडा

“टकेरु को देखकर इतने लोगों ने फाइटर और किकबॉक्सर बनने की प्रेरणा ली है। मुझे लगता है कि ONE Championship एक शानदार संगठन है और टेकरू एक महान एथलीट हैं, जिन्होंने इस मंच को जापान तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया है।

“एक ही कार्ड पर मुकाबला करने वाले फाइटर के तौर पर मैं उम्मीद करती हूं कि उनके करियर का अंत अच्छा हो। हालांकि, ये कैसे खत्म होगा, ये कहना मुश्किल है। लेकिन उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है, मैं बस चाहती हूं कि वो संतुष्टि के साथ अपना करियर खत्म करें। यही उनके लिए सबसे बेहतरीन अंत होगा।”

अयाका मियूरा

“टकेरु सेगावा का रिटायर होना सच में दुखद है। लेकिन उनकी वजह से ही ONE Championship जापान में इतना लोकप्रिय हुआ है, इसके लिए मैं दिल से आभारी हूं।

“मैं उम्मीद करती हूं कि वो अपनी आखिरी फाइट में शानदार जीत हासिल करें। उनका रिटायर होना भले ही दुखद है, लेकिन अगर वो रोडटंग जित्मुआंगनोन को हराकर अपने करियर का अंत करें तो ये उनके लिए एक बेहतरीन फिनिश होगा और इससे मुझे भी बहुत खुशी होगी।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty