5 बड़ी बातें जो हमें ONE 172: Takeru Vs. Rodtang से पता चलीं

Yuya Wakamatsu Adriano Moraes ONE 172 152 scaled

साइटामा सुपर एरीना में हाल ही के समय के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट्स इवेंट्स में से एक देखने को मिला, जब 23 मार्च को ONE Championship ने जापान में ONE 172: Takeru vs. Rodtang का आयोजन किया।

चार वर्ल्ड टाइटल मैच, एक धमाकेदार सुपर-फाइट और कार्ड में शुरुआत से लेकर आखिर तक शानदार एक्शन से भरपूर मैचों में स्टार एथलीट्स ने लाजवाब प्रदर्शन किया।

आइए जानते हैं कि ONE 172 से क्या खास बातें निकलकर सामने आईं।

प्रेरित रोडटंग को हराना बहुत मुश्किल काम है

रोडटंग जित्मुआंगनोन के ONE 172 में प्रदर्शन ने दिखा दिया है कि वो अपने पुराने रंग में लौट आए हैं और उन्होंने 2023 में हुए ONE 168 में एडगर तबारेस को नॉकआउट करने के बाद पहली स्टॉपेज जीत हासिल की।

रोडटंग द्वारा फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग सुपर-फाइट में जापानी दिग्गज टकेरु सेगावा को हराने में सिर्फ 80 सेकंड का समय लगा।

अपने दमदार ट्रेनिंग कैम्प और मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट के साथ के चलते थाई एथलीट अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर आए। वो फाइट की शुरुआत से पहले मुस्कुरा रहे थे, जो कि आने वाले तूफान का संकेत था।

27 वर्षीय मेगास्टार ने साबित कर दिया है कि जब वो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता। अब जोनाथन हैगर्टी के साथ उनकी प्रतिद्वंदिता के तीसरे अध्याय को लेकर फैंस उत्साहित हैं और वो रोडटंग के सबसे शानदार प्रदर्शनों में से एक हो सकता है।

नोइरी ने तवनचाई को TKO कर आलोचकों को शांत किया

ONE में फीकी शुरुआत के बाद जापानी दिग्गज मासाकी नोइरी ONE 172 की फाइट में तवनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ कम आंके जा रहे थे। आठ मिनट से भी कम समय में उन्होंने अपने आलोचकों को शांत करते हुए ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

किस्मत की बजाय 31 वर्षीय सुपरस्टार ने तीसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत दर्ज की।

तवनचाई लगातार नौ मैचों में जीत के सिलसिले के साथ उतरे थे और ONE 170 में उन्होंने सुपरबोन को हराकर अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का बचाव किया था।

थाई सुपरस्टार ने नोइरी के खिलाफ अच्छी शुरुआत की और मौके मिलते ही अटैक किए। लेकिन शुरुआती दो राउंड में विरोधी को पढ़ने के बाद नोइरी ने तीसरे राउंड में निर्णायक वार किए।

इस धमाकेदार जीत के बाद नोइरी ने साबित कर दिया है कि ONE Championship के शिखर पर पहुंचने के हकदार हैं और अब उनका सामना वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में सुपरबोन से होगा।

वाकामत्सु ने अपना सपना पूरा किया

जब युया वाकामत्सु की टक्कर 2022 में एड्रियानो मोरेस से हुई थी तो वो ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे थे। लेकिन तीन साल बाद उन्होंने हिसाब बराबर करने में सफलता पाई।

इस रीमैच से पहले “लिटल पिरान्हा” ने माना था कि पहले वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए वो मानसिक तौर पर तैयार नहीं थे। मगर उन्होंने अनुभव के दम पर अपने गेम में सुधार किया और एक मजबूत मार्शल आर्टिस्ट बने।

नई स्किल्स और मानसिकता के दम पर वाकामत्सु ने मोरेस को चार मिनट से कम समय में हराकर वेकेंट (रिक्त) वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। ये कारनामा उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर घरेलू दर्शकों के सामने किया।

अब चैंपियन बनने के बाद उनके सामने चैलेंजर्स की कमी नहीं रहेगी और उन्हें अपने गेम को अगले स्तर पर लेकर जाना होगा।

युवा वर्ल्ड चैंपियंस का शानदार सफर जारी

मात्र 20 वर्षीय ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने ने अनुभवी स्टार्स वाला संयम दिखाया। उन्होंने बेंटमवेट मॉय थाई रीमैच में तीन राउंड तक पाउंड-फोर-पाउंड दिग्गज सुपरलैक कियातमू9 को छकाया और अपनी काबिलियत का परिचय करवाया।

वहीं फेटजीजा की बात करें तो उन्होंने अपने ऑलराउंड खेल और तालमेल के दम पर काना मोरिमोटो के खिलाफ ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड करने में सफलता पाई। जब भी लगा कि काना अब बढ़त ले सकती हैं, तभी 23 वर्षीय चैंपियन ने एक कदम बढ़ाकर अपने लेफ्ट हुक की ताकत दिखाई।

इन युवा वर्ल्ड चैंपियंस ने साबित किया है कि समय के साथ इनके खेल में निखार आता जा रहा है और ये भविष्य में और भी बेहतर नजर आएंगे।

जापानी मार्शल आर्ट्स का भविष्य सुरक्षित हाथों में

ONE 172 में नोइरी और वाकामत्सु की वर्ल्ड टाइटल जीत से पहले जापानी एथलीट्स ने 6-2 से बढ़त बना ली थी, जो ये साबित करता है कि देश का मार्शल आर्ट्स भविष्य बहुत ही सुरक्षित हाथों में है।

जापानी अनुभवी स्टार्स हिरोकी अकिमोटो और शिन्या एओकी ने क्रमश: जॉन लिनेकर और एडुअर्ड फोलायंग के खिलाफ जीत हासिल कीं।

“नोटोरियस टायरेंट” रयुसेई ने थाई स्ट्राइकर सुरियानलैक पोर येनयिंग पर किकबॉक्सिंग मैच में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 19-1 किया। ह्यू ने फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग बाउट में ज़कारिया एल जमारी को पहले राउंड में नॉकआउट कर अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को 11-0 किया।

सही मायनों में सबसे अच्छा प्रदर्शन नडाका योशीनारी ने किया, जिन्होंने एटमवेट मॉय थाई मुकाबले में रैक इरावन को नॉकआउट कर अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 62-6 किया।

कुल मिलाकर इस इवेंट में 11 जापानी स्टार्स में से आठ ने जीत हासिल की, जो कि उनकी शानदार प्रतिभा की झलक पेश करता है।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty