ONE SAMURAI 2 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background

बैंकॉक में शुक्रवार की शाम दो धमाकेदार शोज़ के आयोजन के बाद ONE Championship जापान में ONE SAMURAI इवेंट सीरीज के दूसरे अध्याय के साथ वापसी कर रहा है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शनिवार, 8 अगस्त को जापान की राजधानी टोक्यो के इबारा वेव एरीना ओटा से ONE SAMURAI 2 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

इवेंट में ONE SAMURAI फेदरवेट किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट के तीन क्वार्टरफाइनल मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस टूर्नामेंट के विजेता को ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन के खिलाफ खिताबी मैच हासिल होगा।

मेन इवेंट मैच में एक बहुप्रतीक्षित रीमैच ONE SAMURAI फेदरवेट किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल को हेडलाइन करेगा। यहां जापानी दिग्गज मासाकी नोइरी की टक्कर चीनी सनसनी लिउ मेंगयैंग से होगी। दोनों इससे पहले 2024 में भिड़ चुके हैं, जहां लिउ को जीत हासिल हुई थी।

वहीं टूर्नामेंट के दो अन्य क्वार्टरफाइनल मुकाबले भी इसी इवेंट में होंगे। एक में जापान के काइटो का सामना ईरानी स्टार मोहम्मद सियासरानी से होगा। वहीं अन्य मुकाबले में कोसुके टाकागी की टक्कर चीन के लुओ चाओ से होगी।

ONE SAMURAI 2 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फेदरवेट किकबॉक्सिंग
मासाकी नोइरी ने लिउ “स्पीरिट ड्रैगन” मेंगयैंग को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:59 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
मोहम्मद सियासरानी ने काइटो को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:27 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
लुओ चाओ ने कोसुके “अनस्टॉपेबल फीनिक्स” टाकागी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
कीटो “पॉकेट मॉन्क” यामाकीटा ने कोयुरु टानोई को सबमिशन (बुलडॉग चोक) से हराया - पहले राउंड के 4:37 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
हिरोकी कसाहारा ने रयुटो शियोकावा को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
रेजी टकाकी ने शोमा “द डेस्ट्रॉयर ऑफ द गेल” ओकुमुरा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
काटसुकी “बोंग” किटानो ने रनमा को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 0:50 मिनट में
लाइटवेट MMA
सुबारु मोरी ने युसुके साटो को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 2:43 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)