Liu_Mengyang Hero 1200x1165

लिउ “स्पीरिट ड्रैगन” मेंगयैंग

हाइट
6'0" FT / 183 CM
देश
आयु
23 Y
टीम
Shunyuan Fight Club

लिउ मेंगयैंग के बारे में

चीन के हेनान प्रांत के झोउकोउ शहर से संबंध रखने वाले “स्पीरिट ड्रैगन” लिउ मेंगयैंग ONE Championship के प्रतिभाशाली एथलीट्स से भरे फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक बनकर उभरे हैं।

Shunyuan Fight Club का प्रतिनिधित्व करने वाले लिउ का पालन-पोषण ग्रामीण हेनान के एक किसान परिवार में हुआ और ग्लोबल स्टेज तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। बॉक्सिंग ग्लव्स पहनने से पहले उन्होंने कंस्ट्रक्शन में काम किया और बाद में एक रेस्टोरेंट में सब्जियां काटने का काम भी किया।

16 साल की उम्र में लिउ ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। वो बॉक्सिंग सीखना चाहते थे। इसके कुछ समय बाद उन्होंने पहली बार ट्रेनिंग के बारे में जानकारी लेने के लिए Shunyuan Fight Club के मैनेजर को मैसेज किया।

जब उन्होंने अपने पिता को अपने सपने के बारे में बताया तो उनके परिवार ने एक बड़ा बलिदान दिया। उनके पिता ने बेटे की ट्रेनिंग का खर्च उठाने के लिए खेत की सारी मक्के की फसल बेच दी और पैसे भी उधार लिए। परिवार का यही त्याग आज भी इस चीनी स्टार को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इसके बाद लिउ ने रीजनल और इंटरनेशनल स्तर के स्टार्स के खिलाफ कई जीत हासिल कीं और उनकी लगातार बढ़ती सफलता ने आखिरकार उन्हें दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में जगह दिलाई।

उन्होंने दिसंबर 2024 में ONE Friday Fights 92 में बेहद कम समय के नोटिस पर अपना यादगार डेब्यू किया। उस शाम उन्होंने पूर्व K-1 चैंपियन मासाकी नोइरी को मुकाबला शुरू होने के महज 20 सेकंड के भीतर नॉकडाउन कर दुनिया भर के फैंस को हैरान कर दिया। इसके बाद उन्होंने तरीके से अपने प्रतिद्वंदी को पूरी तरह पस्त करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से चौंकाने वाली जीत हासिल की।

हालांकि, अगले मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन “स्पीरिट ड्रैगन” ने सितंबर 2025 में ONE Friday Fights 126 में शानदार वापसी की। उन्होंने लगातार कई जीत दर्ज कर चुके शैडो माविन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

उनके करियर की सबसे बड़ी जीत दिसंबर 2025 में ONE Friday Fights 137 में आई। बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए मेन इवेंट में लिउ ने उस समय के ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई को महज 52 सेकंड में एक बेहद घातक काफ किक से धराशाई कर दिया। इस सनसनीखेज उलटफेर ने पूरी कॉम्बैट स्पोर्ट्स की दुनिया में हलचल मचा दी और “स्पीरिट ड्रैगन” को घर-घर में मशहूर कर दिया।

इस जीत ने बिना किसी संदेह के साबित कर दिया कि लिउ ONE Championship के फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में खिताब के सबसे बड़े दावेदारों में से एक हैं। अब वो वर्ल्ड टाइटल जीतने और अपनी सफलता के लिए इतने बलिदान देने वाले परिवार का नाम रोशन करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट खेल तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
हार
किकबॉक्सिंग
नॉकआउट (KO) KO
राउंड 1 (2:59)
किकबॉक्सिंग नॉकआउट (KO)
राउंड 1 (2:59)
राउंड 1 (2:59) Masaaki_Noiri avatar 500x345 1
मासाकी नोइरी
जापान
जापान
ONE SAMURAI 2
जीत
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3 (3:00)
किकबॉक्सिंग सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Gabriel_Pereira avatar 500x345 1
गेब्रियल परेरा
वेनेजुएला
वेनेजुएला
ONE Friday Fights 155 & The Inner Circle
जीत
किकबॉक्सिंग
तकनीकी नॉकआउट (TKO) TKO
राउंड 1 (0:52)
किकबॉक्सिंग तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 1 (0:52)
राउंड 1 (0:52) Tawanchai Avatar 500x345 2
तवनचाई पीके साइन्चाई
थाईलैंड
थाईलैंड
ONE Friday Fights 137: Tawanchai vs. Liu
जीत
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3 (3:00)
किकबॉक्सिंग सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Shadow Singha Mawynn Avatar 500x345 1
शैडो माविन
थाईलैंड
थाईलैंड
ONE Friday Fights 126
हार
किकबॉक्सिंग
विभाजित निर्णय SD
राउंड 3 (3:00)
किकबॉक्सिंग विभाजित निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Mohammad Siasarani Avatar 500x345 1
मोहम्मद सियासरानी
ईरान
ईरान
ONE Friday Fights 105
जीत
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3 (3:00)
किकबॉक्सिंग सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Masaaki_Noiri avatar 500x345 1
मासाकी नोइरी
जापान
जापान
ONE Friday Fights 92

विश्लेषण

जीत - 4
हार - 2
0
नॉकआउट (KO) KO
1
1
तकनीकी नॉकआउट (TKO) TKO
0
3
सर्वसम्मत निर्णय UD
0
0
विभाजित निर्णय SD
1

फिनिश रेट

फिनिश
1
फिनिश रेट
25%
जीत
4
टोटल बाउट्स
6

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
06m : 38s
कुल समय
0h : 39m : 51s